
<p style="text-align: justify;">पाकिस्तान (Pakistan) के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) के बीजिंग दौरे में आए चीन-पाक साझा बयान भारत ने खारिज किया है. चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा(सीपीईसी) और कश्मीर पर दिए बयानों को लेकर भारत ने ऐतराज जताया है. भारत ने कहा कि पाकिस्तान और चीन ऐसी हरकतों से बाज़ आए और अवैध कब्जे वाले इलाके में अपनी गतिविधियां रोके.</p> <p style="text-align: justify;">बता दें कि हाल ही में इमरान खान चीन के दौरे पर गए थे. इसके बाद दोनों देशों ने छह फरवरी को साझा बयान जारी कर कहा था, ‘‘पाकिस्तानी पक्ष ने चीनी पक्ष को जम्मू कश्मीर में स्थिति पर ताजा घटनाक्रमों से अवगत कराया. चीनी पक्ष ने फिर से कहा कि कश्मीर मुद्दा एक ऐसा विवाद है जो अतीत से मिला है और उसका उपयुक्त एवं शांतिपूर्ण तरीके से समाधान होना चाहिए. चीन स्थिति को और जटिल करने वाली किसी भी एकपक्षीय कार्रवाई का विरोध करता है. ’’</p> <p style="text-align: justify;">सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर के अनुसार, इमरान खान के साथ अपनी बैठक में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा कि चीन सीपीईसी के पूर्ण विकास की दिशा में आगे बढ़ने के लिए पाकिस्तान से हाथ मिलाने को तैयार है.</p>
About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया






