Chinese Land Grab: सैटेलाइट इमेज से दावा, डोकलाम के करीब भूटान में चीन ने बसाए चार गांव

Chinese Land Grab: भारत और चीन के बीच एलएसी पर सीमा विवाद के बीच ओपन सोर्स इंटेलीजेंस एकाउंट डेट्रस्फा ने चौंकाने वाला दावा किया है. सैटेलाइट इमेज के आधार पर दावा किया जा रहा है कि चीन ने डोकलाम के करीब भूटान का जो विवादित इलाका है, वहां चार नए गांव बना लिए हैं.

डेट्रस्फा के मुताबिक, मई 2020 के बाद ही इन चार नए गांवों का निर्माण किया गया है. ये इलाका चीन के यांगडू-चुम्बी वैली से सटा है तो भूटान के हा इलाके के करीब है. ये इलाका काफी लंबे समय से चीन और भूटान के बीच विवादित रहा है. हालांकि, अभी ये साफ नहीं है कि करीब 100 वर्ग किलोमीटर का ये इलाका भूटान ने चीन को दे दिया है या नहीं.

बता दें कि हाल ही में चीन और भूटान ने सीमा विवाद सुलझाने के लिए एक करार भी किया था.

यह भी पढ़ें-

Manoj Sinha on Terror: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का बड़ा बयान, ‘दो साल में आतंकमुक्त हो जाएगा जम्मू-कश्मीर’

Rajnath Ladakh Visit: लेह पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, चुशूल में रेजांग ला युद्ध स्मारक का करेंगे उद्घाटन

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News