Complaint against Rahul Gandhi: असम में राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत, बीजेपी महिला मोर्चा ने लगाया ये आरोप, जानें क्या है पूरा मामला

Congress Leader Rahul Gandhi: कांग्रेस (Congress) के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के खिलाफ असम (Assam) में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शिकयत दर्ज कराई है. असम बीजेपी (Assam BJP) की महिला मोर्चा की ओर से सोमवार को दिसपुर के पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई. असम बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष अंगूरलता देखा ने कहा कि उन्होंने अपने ट्वीट में ‘गुजरात से पश्चिम बंगाल’ लिखा और हमारे उत्तर-पूर्वी राज्यों का जिक्र नहीं किया, वे इसे भारत का हिस्सा नहीं मानते हैं.

बता दें कि राहुल गांधी ने 10 फरवरी को एक ट्वीट किया था. उन्होंने लिखा था कि कि हमारे संघ में एक ताकत है.  हमारी संस्कृतियों का संघ. हमारी विविधता का संघ. हमारी भाषाओं का संघ. हमारे लोगों का संघ. हमारे राज्यों के संघ.’ इसी ट्वीट में उन्होंने आगे कहा था कि यह संघ ‘कश्मीर से केरल और गुजरात से पश्चिम बंगाल तक है.'

ये भी पढ़ें- Election 2022: UP में शाम 5 बजे तक 60.4 फीसदी वोटिंग, गोवा में 75% से ज्यादा हुआ मतदान, उत्तराखंड में 59.3% लोगों ने डाले वोट

Punjab Election 2022: पंजाब में पीएम मोदी का कांग्रेस और AAP पर वार, कैप्टन अमरिंदर सिंह को लेकर कही ये बात

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News