Manipur Election: कांग्रेस (Congress) ने मंगलवार को मणिपुर विधानसभा चुनाव (Manipur Election) के लिए 10 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की. पार्टी ने सगोलाबंद विधानसभा क्षेत्र से एम मोमो सिंह, यास्कूल से एन हेलेन्द्रो सिंह और जिरिराम से बदरुर रहमान को टिकट दिया है. इससे पहले कांग्रेस ने 22 जनवरी को 40 उम्मीदवार घोषित किए थे जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह (Okram Ibobi Singh) और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एन लोकेन सिंह के नाम शामिल थे.

बता दें कि इससे पहले भारतीय जनता पार्टी ने आगामी मणिपुर विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाये जा सकने वाले पार्टी के कई सदस्यों के साथ एक सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर करवा चुकी है. बीजेपी ने चुनाव से पहले उनके पाला बदलने को रोकने की कोशिश के तहत यह कदम उठाया है.

बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता सी विजय ने बताया, ”पार्टी ने मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह की उपस्थिति में कई संभावित उम्मीदवारों के साथ सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं ताकि वे (संभावित उम्मीदवार) बदलते राजनीतिक परिदृश्य में अपना पाला नहीं बदल सकें.” भारतीय जनता पार्टी चुनाव में उम्मीदवार बनाये जा सकने वाले पार्टी के सदस्यों के बीच सहयोग सुनिश्चित करने के लिए बैठकें आयोजित कर रही है.

गौरतलब है कि मणिपुर में साल 2017 में विधानसभा की चार सीटें जीतने वाले क्षेत्रीय दल नगा पीपुल्स फ्रंट ने कहा कि वह इस बार 10 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी. वहीं शिवसेना ने भी राज्य की 60 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव के लिए छह उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर चुकी है. मणिपुर की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए दो चरणों में 27 फरवरी और तीन मार्च को मतदान होगा. मतगणना 10 मार्च को होगी.

UP Election 2022: BJP ने सरोजनी नगर से ED के पूर्व अधिकारी Rajeshwar Singh को बनाया उम्मीदवार, मंत्री स्वाति सिंह का टिकट कटा

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया