Congress Amethi: अमेठी-प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल व वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक सिंह हिटलर के नेतृत्व मे जिले की अमेठी व गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र में सेवा सत्याग्रह कार्यक्रम के अंतर्गत अजय कुमार लल्लू की महारसोई मे आज पूड़ी सब्जी वितरित की गई।
संवाददाता: विनोद कनौजिया / बिपिन सिंह
अमेठी। (Congress Amethi) अमेठी-प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल व वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक सिंह हिटलर के नेतृत्व मे जिले की अमेठी व गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को भी सेवा सत्याग्रह कार्यक्रम के अंतर्गत अजय कुमार लल्लू की महारसोई मे आज पूड़ी सब्जी वितरित की गई, सप्ताह भर चलने वाली रसोई में तरह-तरह के पकवान बनाए जा रहे हैं ।

रसोई के पाँचवे दिन जिला कांग्रेस कमेटी (Congress Amethi) के नेता और कार्यकर्ताओं ने मिल कर भोजन बनाया, दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने इसकी पैकिंग करते हुए जिले के विभिन्न गांवो और चौराहों के साथ साथ भादर ,परसोइया रामगंज,पीपरपुर,कल्याणपुर,भीमी,टीकरमाफी,मई,भेंटुआ,दुर्गापुर, ब्लाक संग्रामपुर के भौसिंहपुर, चन्दििकन,कालिकन सहित विभिन्न गांवों के मजदूरों को भोजन वितरित किया गया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल व वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक सिंह हिटलर ने कहा कि जन सेवा व श्रमिकों की सेवा करना कांग्रेस पार्टी का इतिहास रहा है ,लेकिन आज की वर्तमान सरकार किसानों और मजदूरों के दमन करने मे लगी हुई है परन्तु कांग्रेस पार्टी ऐसा नहीं होने देगी ।
आज के कार्यक्रम में प्रमुख रुप से कांग्रेस (Congress Amethi) के युवा नेता अंशू सिंह की तरफ़ से लोंगो को भोजन कराया गया। इस मौके पर विनय सिंह, अधिवक्ता गुड्डू सिंह घोरहा, युवा नेता व समाजसेवी विपिन सिंह “शेखर”, सूरज सिंह, शान सिंह रवीन्द्र सिंह प्रधान सहित दर्जनों नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देश और दुनिया से जुड़ी हमारी सभी ख़बरों को अंगरेजी में पढ़ने के लिए क्लिक करें: My Nation News
About the Author
Latest entries
UTTAR PRADESHMay 2, 2023चुनाव से पहले पुलिस और BSF का रूट मार्च:मुरादाबाद में SP सिटी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी पुलिस; संवेदनशील पोलिंग सेंटर एरिया में कड़ी चौकसी
UTTAR PRADESHMay 2, 2023हापुड़ में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़:3 तस्कर गिरफ्तार, 27 अवैध तमंचे बरामद, अवैध फैक्ट्री चला रहे थे हिस्ट्रीशीटर बदमाश
UTTAR PRADESHMay 2, 2023सीईओ ने जनसुनवाई में सभी संबंधित विभागों को दिए निर्देश:शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी
BREAKING NEWSMay 2, 2023अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग की रिपोर्ट पर भारत की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- ‘बेहतर होगा कि…’

