Congress Candidates Goa Assembly Elections 2022: कांग्रेस ने गोवा विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को पांच उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की. पार्टी की ओर से जारी सूची में प्रमुख नाम एल्विस गोम्स का है जिन्हें पणजी से उम्मीदवार बनाया गया है. वह आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रमुख रह चुके हैं और कुछ महीने पहले ही कांग्रेस में शामिल हुए थे.

इसके अलावा, सिरोदा विधानसभा क्षेत्र से तुकाराम बोरकर, वास्को डी गामा से जोस लुईस कार्लोस अल्मेडा, बेनौलिम से एंथनी डियास और करचोरेम से अमित पाटकर को टिकट दिया गया है. गोवा में कांग्रेस अलग अलग सूचियों में अब तक 36 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है. वह गोवा फॉरवर्ड पार्टी के लिए कुछ सीटें छोड़ सकती है जिसके साथ वह गठबंधन में चुनाव लड़ रही है.

Goa Election 2022: पहली लिस्ट के बाद गोवा BJP में उभरे बगावती सुर! ये दो नेता नाराज, निर्दलीय चुनाव लड़ने की कर रहे तैयारी

बता दें कि इससे पहले भारतीय जानता पार्टी ने अभी अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है. पार्टी ने 34 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया है. सीएम प्रमोद सावंत सांकेलिम से और डिप्टी सीएम मनोहर अजगांवकर मडगांव से चुनाव लड़ेंगे.

गौरतलब है कि राज्य में सभी 40 विधानसभा सीटों के लिए 14 फरवरी को मतदान होगा. 10 मार्च को मतगणना होगी.

यह भी पढ़ें : Goa Election 2022: कांग्रेस को एक और झटका, टिकट न मिलने से नाराज बेंजामिन सिल्वा ने छोड़ी पार्टी, TMC में हुए शामिल

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया