Congress Meeting: दिल्ली में प्रियंका गांधी की अध्यक्षता में कांग्रेस की बैठक, यूपी समेत इन राज्यों के पार्टी प्रमुख हुए शामिल

Congress Meeting: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की अध्यक्षता में दिल्ली में पार्टी की अहम बैठक हुई. इस बैठक में उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू भी शामिल हुए. इसके अलावा बैठक में हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष सहित कई बड़े नेता शामिल हुए हैं.

बैठक में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू भी शामिल हुए. दोनों बैठक के लिए एक ही गाड़ी में साथ पहुंचे थे. बैठक के बाद अजय कुमार लल्लू ने कहा, "बैठक में इस बात पर चर्चा हुई कि महंगाई के खिलाफ आने वाले दिनों में दिल्ली में एक बड़ी रैली का आयोजन किया जाएगा."

In the meeting, it was discussed that in the coming days a big rally to protest against inflation will be organised in Delhi: UP Congress president Ajay Kumar Lallu pic.twitter.com/y7KyM2wdcG
— ANI (@ANI) November 22, 2021

बैठ में कौन-कौन हुआ शामिल?

प्रियंका गांधी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कांग्रेस नेता केसी वेनुगोपाल, भुपिंदर सिंह हुड्डा, कुमारी शैलजा, शक्ति सिंह गोहिल, अनिल चौधरी जैसे नेता शामिल हुए. ये बैठक कांग्रेस के वॉर रूम में हुई. इस बैठक में केंद्र के किसान कानूनों को वापस लेने के फैसले पर स्ट्रैटजी को लेकर भी चर्चा हुई.

Mamata Banerjee Delhi Visit: 24 नवंबर को पीएम मोदी से मिलेंगी ममता बनर्जी, त्रिपुरा हिंसा समेत कई मामलों पर करेंगी बातचीत

Punjab Election 2022: सीएम केजरीवाल का एलान, पंजाब में हर महिला को देंगे एक हजार रुपये प्रति माह

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News