Congress on Ram Mandir: कांग्रेस का दावा- राम मंदिर के चंदे और जमीन को लेकर हुआ घोटाला, आज करेगी खुलासा

Congress on Ram Mandir: कांग्रेस अयोध्या में बन रहे मंदिर के चंदे में कथित लूट का आज खुलासा करेगी. इससे पहले कांग्रेस ने दावा किया कि बीजेपी के कई नेताओं और उत्तर प्रदेश शासन के कुछ अधिकारियों ने अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर के आसपास की जमीनों को औने-पौने दाम पर खरीदा है और जमीन की यह ‘लूट’ साल 2019 में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद की गई है.

‘चंदे की लूट’ और ‘जमीन की लूट’ पर जवाब दें पीएम मोदी- कांग्रेस

पार्टी महासचिव और मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘चंदे की लूट’ और ‘जमीन की लूट’ पर जवाब देना चाहिए और पूरे प्रकरण की जांच करानी चाहिए. उन्होंने उत्तर प्रदेश में बीजेपी के कुछ विधायकों और स्थानीय प्रशासन के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के नाम का उल्लेख किया और दावा किया कि बीजेपी के लोगों ने ‘रामद्रोह’ किया है, जिसके लिए वे ‘पाप और शाप’ के भागी हैं.

दलितों की जमीनों को भी हड़प लिया गया- कांग्रेस

सुरजेवाला ने कहा, ‘‘पहले मंदिर के नाम पर चंदे की लूट की गई और अब संपत्ति बनाने की लूट हो रही है. साफ है कि बीजेपी अब रामद्रोह कर रहे हैं. जमीन की सीधे लूट मची हुई है. एक तरफ आस्था का दीया जलाया गया और दूसरी तरफ बीजेपी के लोगों द्वारा जमीन की लूट मचाई गई है.’’ उन्होंने दावा किया, ‘‘अब नया खुलासा हुआ है कि निर्माणधीन राम मंदिर के निकट की जमीनें बीजेपी के विधायकों, महापौर, ओबीसी आयोग के सदस्य और प्रशासन के आला अधिकारियों द्वारा औने-पैमाने दाम पर खरीद ली गई हैं. यहां तक कि दलितों की जमीनों को भी हड़प लिया गया है. राम मंदिर मामले को लेकर कोर्ट का फैसला आने के बाद यह सब किया गया.’’

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘ भगवान श्रीराम आस्था, विश्वास, मर्यादा और सनातन के प्रतीक हैं, लेकिन बीजेपी के लोग उनके नाम पर भी लूट का धंधा चला रहे हैं. प्रधानमंत्री जी बताएं कि आप अपना मुंह कब खोलेंगे? प्रधानमंत्री को यह भी बताना चाहिए कि (वह) चंदे की लूट और जमीन की लूट की जांच कब कराएंगे?’’

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News