Congress Party Foundation Day: कांग्रेस आज देशभर में मनाएगी 137वां स्थापना दिवस, दिल्ली-मुंबई में भव्य कार्यक्रम, राहुल गांधी करेंगे शिरकत

Congress Party: कांग्रेस पार्टी आज देशभर में 137वां स्थापना दिवस मनाएगी. कांग्रेस कार्यकर्ताओं का ये आयोजन संकल्प दिवस के रूप में मनाया जाएगा. स्थापना दिवस के तहत सुबह करीब 9:30 बजे नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. साथ ही इस कार्यक्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे.

मुंबई कांग्रेस मनाएगी स्थापना दिवस

इसी कड़ी में आज मुंबई कांग्रेस की ओर से भी कांग्रेस पार्टी का 137 वां स्थापना दिवस मनाए जाने की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. स्थापना दिवस कार्यक्रम में महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले,  भाई जगताप, चरणसिंग सप्रा बाळासाहेब थोरात, अशोक चव्हाण, वर्षा गायकवाड अस्लम शेख सहित अन्य पार्टी नेता मौजद रहेंगें. कार्यक्रम सुबह ऑगस्ट क्रांती मैदान में सुबह 11 बजे शुरु होगा.

कांग्रेस पार्टी की कैसे हुई शुरुआत

साल 1885, 28 दिसंबर के दिन मुंबई के गोकपलदास संस्कृत कॉलेज मैदान में देश के विभिन्न प्रांत के राजनीति और सामाजिक विचारधारा के लोग एक साथ एक मंच पर इक्कठा हुए थे. ये राजनीतिक एकता एक संगठग के रूप में बदल गई जिसका नाम कांग्रेस रखा गया. बता दें, कांग्रेस पार्टी के पहले अध्यक्ष श्री डब्ल्यू.सी.बनर्जी बने.

कांग्रेस ने दिए हैं देश को कई प्रधानमंत्री

कांग्रेस पार्टी अब तक देश को 6 प्रधानमंत्री दे चुकी है. इनमें सन्न 194 से 1964 जवाहरलाल नेहरू प्रधानमंत्री के पद पर रहे. साल 1964 से 1966 तक लाल बहादुर शास्त्री प्रधानमंत्री पद पर रहे. इंदरा गांधी साल 1966 से 1977 प्रधानमंत्री पद पर रहीं. वहीं, पीवी नरसिम्हा राव साल 1991 से 1996 तक पद पर रहीं इसके बाद मनमोहन सिंह साल 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News