Congress Party Foundation Day: देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस आज 137वां स्थापना दिवस मना रही है. इसी क्रम में पार्टी कार्यालय पर स्थापना दिवस समारोह का आयोजन हुआ जिसमें कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने झंडा फहराकर देश और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. सोनिया गांधी ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं से कहा कि हमें लोकतंत्र की रक्षा के लिए, समाज विरोधी साजिशों के खिलाफ हर संभव संघर्ष कर पार्टी को मजबूत बनाना है. इस संकल्प के साथ हम आगे बढ़ेंगे.

सोनिया गांधी ने कहा कि, हमारे प्यारे देशवासियों और कांग्रेस के जांबाज साथियों आज हम सब 137 साल पुरानी अपनी कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस पूरे देश में बड़े व्यापक रूप से मना रहे हैं. कांग्रेस केवल एक राजनीतिक पार्टी का ही नाम नहीं है, बल्कि एक आंदोलन का नाम कांग्रेस पार्टी है. कांग्रेस की स्थापना किन परिस्थितियों में हुई यह मुझे बताने की जरूरत नहीं है.

देश की आजादी के लिए कांग्रेस नेताओं ने दिया बलिदान

आजादी के आंदोलन में कांग्रेस और उसके तमाम नेताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. संघर्ष किया, जेलों में कठोर यातनाएं झेलीं और बहुत से देश भक्तों ने अपने प्राणों तक का बलिदान दे दिया तब जाकर कहीं हमें आजादी मिली. आजादी के बाद हमें जो भारत मिला उसकी कल्पना करना कठिन है लेकिन हमारे महान नेताओं ने बड़ी सूझबूझ और दृढ़ निश्चय के साथ भारत के नव-निर्माण की एक मजबूत बुनियाद रखी जिस पर चलकर हमने एक सशक्त भारत खड़ा किया.

सोनिया गांधी ने आगे कहा, एक ऐसा भारत जिसमें सभी देशवासियों के अधिकारों और हितों का ध्यान रखा गया. जिन लोगों ने आजादी के आंदोलन में भागीदारी नहीं दिखाई. वह इसकी कीमत कभी नहीं समझ सकते. आज भारत की उस मजबूत बुनियाद को कमजोर करने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है.

सोनिया गांधी ने कुछ मुद्दों का जिक्र कर बीजेपी पर किया वार

इतिहास को झुठलाया जा रहा है.

हमारी विरासत गंगा-जमुना संस्कृति को मिटाने की नापाक कोशिश हो रही है.

देश का आम नागरिक असुरक्षित और भयभीत महसूस कर रहा है.

लोकतंत्र और संविधान को दरकिनार कर तानाशाही चलाई जा रही है.

सोनिया ने आगे कहा कि, ऐसे वक्त में कांग्रेस चुप नहीं रह सकती. देश की विरासत को किसी को भी नष्ट करने की इजाजत नहीं देगी. आम जनमानस के लिए, लोकतंत्र की रक्षा के लिए, देश विरोधी, समाज विरोधी साजिशों के खिलाफ हर संभव संघर्ष करेगी, हर कुर्बानी देगी. उन्होंने कहा, आज के इस ऐतिहासिक अवसर पर एक-एक कांग्रेस जन को यही संकल्प लेना है और कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाना है. इन्हीं शब्दों के साथ आप सभी को कांग्रेस के स्थापना दिवस पर और आने वाले नववर्ष की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. जय हिंद, जय कांग्रेस.

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया