Congress Vs TMC: टीएमसी और कांग्रेस में रार और बढ़ी, अभिषेक बनर्जी ने लगाए ये आरोप

Congress Vs TMC: कांग्रेस पर लगातार निशाना साध रही तृणमूल कांग्रेस ने अब उसपर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया है. आज संसद भवन में हुई टीएमसी संसदीय दल की बैठक में पार्टी महासचिव और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. पार्टी संसदीय दल की बैठक में विपक्षी एकता तोड़ने के आरोप पर पार्टी महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कांग्रेस पर पलटवार किया.

बनर्जी ने कहा कि जब कांग्रेस ने बंगाल में टीएमसी के ख़िलाफ़ चुनाव लड़ा तो किसी ने भी विपक्षी एकता का सवाल नहीं उठाया और अब जबकि टीएमसी गोवा और त्रिपुरा जैसे राज्यों में चुनाव लड़ने जा रही है तो पार्टी पर विपक्ष की एकता तोड़ने का आरोप लग रहा है.

Koo App
Our Hon’ble MPs are committed towards ensuring the welfare of the people of India. We will continue to raise our voices against the wrongdoings of BJP India. We will fight for our people. Jai Hind!
View attached media content
– All India Trinamool Congress (@AITCOfficial) 7 Dec 2021

ये कांग्रेस का दोहरा रवैया है

पार्टी विपक्षी एकता की पक्षधर है लेकिन वह कांग्रेस से अलग राह बनाएगी. गोवा और त्रिपुरा के बाद कहां कहां चुनाव लड़ना है इसका फ़ैसला पार्टी आगे करेगी. टीएमसी के आरोपों के बाद कांग्रेस भी पीछे नहीं रही. पार्टी ने ममता बनर्जी पर बीजेपी के साथ समझौता कर विपक्ष की एकता तोड़ने का आरोप लगा दिया.

लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए याद दिलाया कि नंदीग्राम में चुनाव लड़ने के दौरान ख़ुद ममता बनर्जी ने ही बीजेपी को हराने के लिए सभी विपक्षी नेताओं को पत्र लिखकर विपक्षी एकता की वकालत की थी. संसद के शीतकालीन सत्र के शुरू होने के चंद दिनों पहले ही दिल्ली आईं ममता बनर्जी के दौरे के समय से ही टीएमसी और कांग्रेस में तल्खियां बढ़ती जा रही हैं. इसका असर इस सत्र में भी देखा जा रहा है जहां ज़्यादातर मामलों में टीएमसी कांग्रेस के साथ खड़ी नहीं दिखाई दे रही है.

Farmers Protest: किसान आंदोलन खत्म होने की आहट, सरकार ने भेजे 5 प्रस्ताव, किसान मोर्चा ने भी स्पष्ट किया रुख

Amarinder Singh Meets BJP Leader: गठबंधन के एलान के बाद कैप्टन अमरिंदर ने BJP के इस बड़े नेता से की मुलाकात, साथ में किया लंच

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News