Constitution Pride Campaign: बीजेपी आज से देशभर में चलाएगी ‘संविधान गौरव अभियान’, जे पी नड्डा मणिपुर से करेंगे इसकी शुरुआत

Constitution Pride Campaign: बीजेपी आज यानी संविधान दिवस के मौके पर देशभर में ‘‘संविधान गौरव अभियान’’ की शुरुआत कर रही है. जानकारी के मुताबिक इस अभियान को 6 दिसंबर तक चलाया जाएगा. ‘‘संविधान गौरव अभियान’’ के दौरान बीजेपी सभी राज्यों के जिला मुख्यालयों में यात्राएं निकालने के साथ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेगी.

इस अभियान की शुरुआत बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा मणिपुर में करेंगे. इस दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव सी. टी. रवि अन्य नेताओं के साथ दिल्ली में मौजूद रहेंगे. इस अभियान के तहत आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों में पार्टी के वरिष्ठ नेता, सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि व पार्टी के पदाधिकारी भी शामिल होंगे.

छह दिसंबर तक चलाया जाएगा अभियान

बीजेपी अनुसूचित जाति मोर्चा पूरे देश में आज से छह दिसंबर तक संविधान गौरव अभियान चलाएगा. इस अभियान के दौरान जिला मुख्यालयों पर संविधान गौरव यात्राएं निकलेगी, यात्राओं के समापन पर संगोष्ठी आयोजित की जाएगी जिनमें अनुसूचित जाति की प्रतिभाओं का सम्मान भी किया जाएगा. वहीं, मुख्य अतिथि द्वारा संविधान की शपथ भी दिलाई जाएगी. इस दौरान मोर्चे की ओर से सोशल मीडिया पर एक अभियान चलाया जाएगा.

बता दें, संविधान दिवस 26 नवंबर को मनाया जाता है क्योंकि 1949 में इसी दिन संविधान सभा ने भारत के संविधान को अंगीकार किया था. संविधान दिवस की शुरुआत 2015 से की गई थी. भारत का संविधान 26 जनवरी, 1950 को लागू हुआ था.

यह भी पढ़ें.

Delhi Pollution: फरवरी 2025 तक साफ होगी यमुना, जानिए नदी की सफाई के लिए सीएम केजरीवाल का एक्शन प्लान

…तो भूख हड़ताल करूंगा, Navjot Sidhu का अपनी ही सरकार के खिलाफ नया एलान

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News