कर्नाटक के बेंगलुरु से बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है. शहर के राजाजीनगर के ईएसआई अस्पताल में दो ऐसे शव मिले हैं जिनकी मौत कोरोना की पहली लहर के दौरान हुई थी और उनका अंतिम संस्कार ना करते हुए परिजनों को गुमराह किया गया.

दरअसल, कोरोना की पहली लहर में हुई मौत के बाद इनका अंतिम संस्कार किया जाना था लेकिन अस्पताल प्रशासन ने लापरवाही दिखाते हुए इनका अंतिम संस्कार नहीं किया. जिसकी खबर सामने आने के बाद श्रम मंत्रालय ने बुधवार को राजाजीनगर अस्पताल के निदेशक प्रोफेसर और डीन डॉ जीतेंद्र कुमार जे.एम को हटा दिया और उनके स्थान पर डॉ. रेणुका रमैया को नियुक्त किया.

दोनों की जुलाई महीने में हुई थी मौत

बताया जा रहा है कि बेंगलुरु की रहने वाली दुर्गा नाम की महिला की 5 जुलाई को मौत हुई थी. अस्पताल प्रशासन ने उनका शव परिजनों को नहीं सौंपा था. वहीं, दूसरा मिला शव मणिराजू नाम के शख्स का है जिनकी उम्र 50 साल की थी और उनकी मौत 2 जुलाई को हुई थी.

पीड़ित परिवार वालों को अस्पताल प्रशासन ने किया गुमराह

अस्पताल प्रशासन ने उनके शव शवगृह में रखे थे और अंतिम संस्कार नहीं किया गया. हालांकि प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को गुमराह किया कि शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है. जबकि शव 16 महीने से अधिक समय तक मुर्दाघर में कथित तौर पर शव पड़े रहे.

मीडिया के एक वर्ग द्वारा मामले की सूचना दिए जाने के बाद, परिवार को अस्पताल के अधिकारियों के इस कृत्य के बारे में पता चला.

यह भी पढ़ें.

Booster Dose: सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया ने बूस्टर डोज़ के लिए DCGI से मांगी मंज़ूरी

Farm Laws Repealed: रद्द हुए तीनों कृषि कानून, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दी मंजूरी

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया