Corona Cases In Delhi: दिल्ली में कोरोना के मामलों में कमी जारी, 5760 नए केस की पुष्टि, क्या खत्म होने जा रहा है वीकेंड कर्फ्यू?

<p style="text-align: justify;"><strong>COVID 19 Cases In Delhi:</strong> कोरोना से अधिक प्रभावित शहरों में रहे दिल्ली में अब कोरोना के मामलों में कमी देखी जा रही है. स्वास्थ्य विभाग की तरफ से शाम के करीब साढ़े छह बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 5760 नए मामले आए हैं और 30 लोगों की मौत हुई है. वहीं संक्रमण दर 11.79 फीसदी दर्ज किया गया है. पिछले 24 घंटे में 48844 मामलों की जांच की गई है.&nbsp;</p> <p style="text-align: justify;">कोरोना के कम होते मामलों के बीच अब दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू खत्म किया जा सकता है. इसको लेकर 27 जनवरी ( गुरूवार) को DDMA की बैठक होगी. बैठक में बाजारों के ऑड-ईवन सिस्टम को लेकर भी फैसला हो सकता है.&nbsp;</p>

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News