Corona Cases In Gujarat: गुजरात में मंगलवार को कोरोना संक्रमितों के कुल 2,265 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में इस वायरस के चपेट में आने वालों की संख्या 837,293 हो गई. रिपोर्ट के मुताबिक अकेले अहमदाबाद नगर निगम क्षेत्र में आधे से ज्यादा केस सामने आए हैं. यानी केवल अहमदाबाद नगर निगम क्षेत्र से 1,290 मामले दर्ज किए गए, जो सोमवार को पूरे राज्यों में आए 1,259 मामलों से भी अधिक है. गुजरात में सक्रिय कोविड मामले इस समय 7,881 है.

अहमदाबाद में मंगलवार को सबसे अधिक 1,314 मामले दर्ज किए, इसके बाद सूरत 424, वडोदरा 94, आनंद 70, राजकोट 57, कच्छ 37, गांधीनगर 35, खेड़ा 34, भरूच 26, मोरबी 24, जामनगर 23, भावनगर 22, महेसाणा और पंचमहल 14 (प्रत्येक), जूनागढ़ 12, वलसाड 9, बनासकांठा और साबरकांठा (6 प्रत्येक), अरावली 5, महिसागर और द्वारका (4 प्रत्येक), गिर सोमनाथ, अमरेली और तापी (3 प्रत्येक), दाहोद 2, डांग और सुरेंद्रनगर (1 प्रत्येक).

वायरस से दो लोगों की गई जान

वहीं इस वायरस के कारण दो व्यक्तियों ने मंगलवार को दम तोड़ दिया. मरने वाले मरीजों में एक नवसारी और दूसरा भावनगर का है. राज्य में कोविड से मरने वालों की कुल संख्या 10,125 तक पहुंच गई है. मंगलवार को जिन 2 ओमिक्रॉन मामलों का पता चला, उनमें से दोनों अहमदाबाद से सामने आए. इसके साथ ही राज्य में अब तक 154 ओमाइक्रोन मामले सामने आए हैं, जिनमें से 96 मरीज इलाद के दौरान ठीक हो चुके हैं.

बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 4 जनवरी को जारी किए गए रिपोर्ट के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे के दौरान 37 हजार 379 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं जबकि 124 लोगों की जान चली गई. इसके बाद देश में कुल कोविड-19 के मामले बढ़कर अब 3 करोड़ 49 लाख 60 हजार 261 हो गए हैं तो वहीं इस महामारी के चलते जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 4 लाख 82 हजार 14 हो गई.

देश में 1 लाख 71 हजार 830 हुए सक्रिय मामले

कोरोना के सक्रिय मामले अब बढ़कर 1 लाख 71 हजार 830 हो गए हैं. अब तक कोरोना संक्रमण से ठीक होने वालों की संख्या 3 करोड़ 43 लाख 6 हजार 414 हो गई है. इस बीच, वैक्सीनेशन तेज रफ्तार के साथ चल रही है. अब तक 146 करोड़ वैक्सीनेशन डोज दी जा चुकी है. देश में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के मामले बढ़कर अब 1892 हो गए हैं. हालांकि, 766 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है.

ये भी पढ़ें:

Arvind Kejriwal Corona Positive: दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल कोरोना पॉजिटिव, आइसोलेशन में गए, कल देहरादून में की थी रैली

About the Author

Latest entries
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया
WORLDMarch 1, 2026Pakistan Afghanistan border clash: पाकिस्तान–अफगानिस्तान सीमा पर फिर भड़की झड़प, ड्रोन हमलों का दावा; TTP ने हमले की जिम्मेदारी ली
RELIGIOUSFebruary 19, 2026Ramadan 2026: रमजान का पाक महीना आज से शुरू, जानें इस दौरान क्या करें, क्या न करें