corona-effect-after-recovery

Corona Effect: कोरोना रिकवरी के बाद भी रहें सतर्क, कोरोना से अधिक खतरनाक हैं आफ्टर इफेक्ट

Corona Effect Update: कोरोना वायरस के संक्रमण से रिकवर कर चुके लोगों को और भी अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। कोरोना वायरस से भी कहीं ज्यादा खतरनाक अब उसके आफ्टर इफेक्ट (Corona Effect) सामने आ रहे हैं। एक साइड इफेक्ट ब्लैक फंगस ने तो पहले ही दहशत मचा रखी है। और अब वहीं दूसरी तरफ हार्टअटैक से बहुत से लोगों के मरने की भी ख़बरें आ रही हैं। कोरोना संक्रमण से रिकवर कर चुकी महिलाओं में भी अब हार्ट की दिक्कतें देखी जा रही हैं।

[avatar user=”Jyoti Singh” size=”thumbnail” align=”left”]By Jyoti Singh[/avatar]

हार्ट पर भारी कोरोना:
कोरोना संक्रमण से रिकवर होने के बाद लोगों को कई दिक्कतें आ रही हैं। बहुत से लोगों में हार्ट की दिक्कतें दिखी हैं। कार्डिएक अरेस्ट के बहुत से मामले सामने आए हैं जिनमे कुछ लोगों की मौत भी हुई है।

 

क्या होता है हार्ट में?
कोरोना वायरस सें इंफेक्शन के साइड इफेक्ट की बात करें तो इससे खून के थक्के बनने की समस्या के साथ-साथ हार्ट में सूजन के मामले भी सामने आए हैं। जिसके चलते हार्ट की मांसपेशियों को काफी नुकसान होता है।

 

कोरोना संक्रमण से रिकवरी के बाद सावधानी:
इस तरह की समस्याओं से बचने के लिए कोरोना संक्रमण से रिकवरी के बाद भी काफी सतर्क रहने की जरूरत है। सांस लेने में दिक्कत और थकान पर ध्यान देने की जरूरत है। कमजोरी और सूजन को बिलकुल भी नजरअंदाज न करें। डॉक्टर से तुरंत सलाह लें।

यह भी पढ़ें: कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने के बाद क्या करें…

किन लोगों को अधिक खतरा है?
हार्ट के मरीजों को अधिक खतरा है। फिलहाल डायबिटीज वाले भी सतर्क रहें और ब्लड प्रेशर के मरीज भी ध्यान जरूर रखें।

महिलाएं भी खतरे में:
कोरोना संक्रमण से रिकवरी के बाद हार्ट में समस्या सिर्फ पुरुषों में ही नहीं, बल्कि महिलाओं में भी सामने आ रही है। रिकवर हो चुकी 10-15 फीसद महिलाओं में समस्या देखी गयी है। यहां तक कि महिलाओं में भी हार्ट अटैक देखने को मिल रहा है।

क्या करें आप ?
हार्ट स्पेशलिस्ट से बात करें। जरूरत हो तो टेस्ट भी कराएं। अच्छी और पूरी नींद लें। ताजा और पौष्टिक आहार का ही सेवन करें। तला-गला और बासी खाने से बचें। इसके अलावा व्यायाम को अपने डेली रूटीन में जरूर शामिल करें।

यह भी पढ़ें: क्या कोरोनावायरस की तीसरी लहर के खतरे में हैं बच्चे?

ब्लैक फंगस के बढ़ते मामले:
कोरोना वायरस संक्रमण से रिकवरी के बाद ब्लैक फंगस (Corona Effect) की भी शिकायतें मिल रही हैं और अब ये महामारी बन गया है। हालांकि ब्लैक फंगस के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार सही समय पर एक्शन में आ गई है। सीनबीसी-आवाज़ के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में केमिकल और फर्टिलाइजर राज्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि सरकार ने ब्लैक फंगस की दवा का इंपोर्ट करना शुरू कर दिया है। आज 16 हजार इंजेक्शन आ गए हैं। दो दिन में और 30,000 इंजेक्शन आएंगे और इस महीने के अंत तक 3 लाख इंजेक्शन और मिल जाएंगे।

अब कोरोना की घर पर करें जांच:
कोरोनावायरस की जांच को लेकर आईसीएमआर ने बड़ा फैसला लेते हुए घर पर कोरोना टेस्ट करने के लिए एक रैपिड एंटीजन टेस्ट किट को मंजूरी दे दी है। इस किट का इस्तेमाल करने वाले लोग नाक के जरिए सैंपल लेकर संक्रमण की जांच कर सकेंगे। इसके इस्तेमाल के लिए नई एडवायजरी भी जारी की गई है। आईसीएमआर की तरफ से जारी बयान के मुताबिक घर में जांच सिर्फ वही लोग कर सकेंगे जिनमें कोरोनावायरस के लक्षण हों या फिर वो किसी कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए हों। घर में कोरोना संक्रमण की जांच करने के लिए प्ले स्टोर से एक मोबाइल ऐप डाउनलोड करना होगा जिसके जरिए पॉजिटिव और नेगेटिव रिपोर्ट मिलेगी।

About the Author

Jyoti Singh
Jyoti Singh
ज्योति सिंह ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत एक क्षेत्रीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म से की, जहाँ उन्होंने रिपोर्टिंग की बुनियादी समझ विकसित की। इसके बाद उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए पत्रकारिता के अलग-अलग आयामों में अनुभव हासिल किया।
पिछले 15 वर्षों के अपने व्यापक पत्रकारिता अनुभव में ज्योति सिंह ने राजनीतिक, सामाजिक और जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन कवरेज की है। विशेष रूप से राजनीतिक घटनाक्रम और नीतिगत विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी मजबूत पकड़ रही है।
वर्तमान में ज्योति सिंह My Nation News में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। यहाँ वह प्रमुख राजनीतिक खबरों, विशेष रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक स्टोरीज़ पर काम करते हुए संपादकीय टीम को अपनी अनुभवी दृष्टि से सशक्त बना रही हैं।
मीडिया जगत में डेढ़ दशक की सक्रियता के साथ ज्योति सिंह ने निष्पक्ष, तथ्यपरक और निर्भीक पत्रकारिता के माध्यम से एक विश्वसनीय और प्रभावशाली पहचान स्थापित की है।