Corona in Delhi: दिल्ली में हटा नाइट कर्फ्यू, एक अप्रैल से पूरी झमता के साथ खुलेंगे स्कूल, मेट्रो में खड़े होकर कर सकेंगे सफर

Delhi Covid-19 Restrictions: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) में कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामले अब काफी कम हो गए हैं. मामलों में गिरावट के साथ ही सकारात्मक दर में भी गिरावट आई है. इसके मद्देनज़र दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (Delhi Disaster Management Authority)  ने शहर में लगी कोरोना पाबंदियों को वापस ले लिया है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसकी जानकारी देते हुए कहा है कि 1 अप्रैल से स्कूल पूरी तरह से ऑफलाइन काम करेंगे. साथ ही मास्क नहीं पहनने पर अब दो हजार की जगह सिर्फ 500 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा.

दिल्ली में कोरोना की ताजा स्थिति क्या है?

दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 556 नए मामले सामने आए हैं और छह लोगों की संक्रमण से मौत हो गयी है. राजधानी में संक्रमण दर 1.10 फीसदी है.  स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में कहा गया है कि एक दिन पहले की गई जांच की संख्या 50,591 थी, जबकि एक दिन में 618 मरीजों को छुट्टी दे दी गयी. इसमें कहा गया है कि संक्रमितों और मरने वालों की नयी संख्या सामने आने के बाद यहां संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 18,58,154 हो गयी है, जबकि मरने वालों की संख्या 26,115 पर पहुंच गयी है.

राजधानी में बुधवार को संक्रमण दर 1.05 प्रतिशत थी जबकि तीन लोगों की मौत हुयी और कोविड के 583 नये मामले सामने आये थे. दिल्ली के अस्पतालों में 15,294 बिस्तर कोविड मरीजों के लिये है जिसमें से 226 पर मरीज हैं.

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: वॉर जोन से भारतीयों को निकालने के लिए चलाया जाएगा ऑपरेशन, उड़ानों का खर्च उठाएगी मोदी सरकार

Russia Ukraine War: यूक्रेन में खाने के सामान के लिए मारा मारी, पानी की भी किल्लत, ATM में पैसा खत्म, भारतीयों ने सुनाई आपबीती

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News