गाजियाबाद। Corona in Ghaziabad: जिलाधिकारी अजय शंकर पाण्डेय ने शासनादेश संख्या 880जेएल/22-3-2020-86/97 दिनांक 15 मई 2020 एवं 16 मई 2020 अनुक्रम में गिरफ्तार होकर निरूद्ध होने वाले नवागंतुक बंदियों को वर्तमान परिस्थितियों में जिला कारागार गाजियाबाद में निरुद्ध बंदियों को कोविड-19 संकमण से बचाव हेतु अलग निरूद्ध रखने के लिए उत्तर प्रदेश जेल मैनुअल की धारा 953 सपठित धारा 937 (बन्दी अधिनियम 1984 की धारा-11 सपठित धारा-7) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुये कानून व्यवस्था के दृष्टिगत गाजियाबाद के शम्भूदयाल इण्टर कालेज को अग्रिम आदेशों तक अस्थायी कारागार घोषित किया गया है।
सभी सम्बन्धित अधिकारी अपने विभाग से सम्बन्धित व्यवस्थाओं को इस तरह से व्यवस्थित करेंगे कि जेल अधीक्षक, जिला कारागार, गाजियाबाद की मांग पर अस्थायी कारागार पर उनकी अविलम्ब पूर्ति/व्यवस्था की जा सके तथा व्यवस्थाओं हेतु नामित सभी कार्मिकों के व्यक्तिगत मोबाईल/सीयूजी नम्बरों के साथ नाम व पद जेल अधीक्षक जिला कारागार गाजियाबाद को सूचित करें ताकि आवश्यकता पड़ने पर उनके द्वारा व्यवस्था हेतु नामित कार्मिकों से सीधा सम्पर्क किया जा सके।
About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया





