Coronavirus in India: महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय (Navodaya school) के 19 छात्र कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित पाए गए हैं. एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि जिले के परनेर तहसील के तकली ढोकेश्वर गांव में स्थित आवासीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय नेटवर्क का हिस्सा है जो केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आता है. स्कूल में पांचवीं से 12वीं कक्षा के 400 से अधिक छात्र हैं.

जिलाधिकारी राजेंद्र भोसले ने कहा, “पिछले तीन से चार दिनों में 19 छात्र संक्रमित पाए गए हैं. सभी को पृथक-वास में भेज दिया गया है और अस्पताल में भर्ती कराया गया है. संक्रमित छात्रों में से अधिकांश में बीमारी के कोई लक्षण नहीं थे और कुछ में केवल हल्के लक्षण थे.”

महाराष्ट्र में कोविड के 1410 नए मामले, 12 लोगों की मौत

महाराष्ट्र में (Maharashtra) शुक्रवार को कोविड के 1410 नए मामले आए और संक्रमण से 12 लोगों की मौत हुई है. इन नए मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 66,54,755 हो गई है जबकि मृतक संख्या बढ़कर 1,41,404 हो गई है. राज्य में गुरुवार को संक्रमण के 1179 नए मामले आए थे.

संक्रमण के नए मामलों में यह वृद्धि करीब दो महीने में सबसे अधिक है. महाराष्ट्र में तीन नवंबर को 1193 नए मामले आए थे. शुक्रवार को 868 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली जिससे संक्रमण से उबरने वालो लोगों की संख्या बढ़कर 65,01,243 हो गई है.

ओमिक्रोन (Omicron) के प्रसार को देखते हुए सख्ती

महाराष्ट्र सरकार ने शुक्रवार की देर रात निषेधाज्ञा लागू करते हुए शनिवार से रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक पांच या इससे अधिक लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध लगा दिया है. इसके अलावा, सरकार ने खुले या बंद स्थानों और सभी सार्वजनिक स्थानों पर विभिन्न प्रकार की सभाओं पर प्रतिबंध लगा दिया है. रेस्तरां, जिम, स्पा, सिनेमा, थिएटर को उनकी क्षमता के केवल 50 प्रतिशत पर संचालित करने की अनुमति होगी.

About the Author
Latest entries
UTTAR PRADESHMay 2, 2023चुनाव से पहले पुलिस और BSF का रूट मार्च:मुरादाबाद में SP सिटी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी पुलिस; संवेदनशील पोलिंग सेंटर एरिया में कड़ी चौकसी
UTTAR PRADESHMay 2, 2023हापुड़ में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़:3 तस्कर गिरफ्तार, 27 अवैध तमंचे बरामद, अवैध फैक्ट्री चला रहे थे हिस्ट्रीशीटर बदमाश
UTTAR PRADESHMay 2, 2023सीईओ ने जनसुनवाई में सभी संबंधित विभागों को दिए निर्देश:शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी
BREAKING NEWSMay 2, 2023अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग की रिपोर्ट पर भारत की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- ‘बेहतर होगा कि…’