CORONA IN UP: संक्रमितों की संख्या 10 हजार पार, योगी बोले- अनलॉक मतलब आजादी नहीं
संवाददाता: शिवा ठाकुर
लखनऊ । (CORONA IN UP) कल यानी सोमवार से केंद्र की गाइडलाइंस के अनुसार कंटेनमेंट जोन को छोड़कर बाकी सभी धार्मिक स्थल, मॉल्स, होटल, रेस्टोरेंट और कार्यालय कुछ प्रतिबंधों के साथ खुलेंगे। बीते 24 घंटे के अंदर राज्य में 382 नए संक्रमित सामने आए, 11 मौतें हुई हैं।
यह भी पढ़ें: शिक्षक भर्ती में हुई धांधली, अभ्यर्थियों के भविष्य से खेल रही योगी सरकार: कांग्रेस
प्रदेश (CORONA IN UP) में अब कोरोना संक्रमित कुल मरीजों की संख्या 10,103 पहुंच गई है। राज्य में मृतकों का आंकड़ा 268 पहुंच चुका है। कुल संक्रमितों में 28 प्रतिशत प्रवासी श्रमिक हैं। 58.4 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 3927 का उपचार चल रहा है।
इस सप्ताह का ई-पेपर ऑनलाइन पढ़ने के लिए क्लिक यहां करें
आठ जून यानी सोमवार से धर्मस्थल, मॉल, होटल, रेस्टोरेंट खुल जाएंगे। ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को चेताया है कि अनलॉक का मतलब स्वतंत्रता नहीं है। कोरोनावायरस संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए पूरी सावधानी बरतनी होगी। सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन करना होगा। योगी ने शनिवार देर शाम पुलिस-प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए जरूरी निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस यह सुनिश्चित करे कि सार्वजनिक स्थानों पर पांच से अधिक लोग एकत्र न हों। इसके लिए प्रभावी पेट्रोलिंग करनी होगी।
इस सप्ताह का ई-पेपर ऑनलाइन पढ़ने के लिए क्लिक यहां करें
राज्य (CORONA IN UP) में मास्क लगाना अनिवार्य है। इसकी अहमियत इस बात से समझी जा सकती है कि शनिवार को कानपुर में आईजी मोहित अग्रवाल का चालान कट गया। उन्होंने कुछ मिनट के लिए अपने मुंह से मास्क हटा दिया था। इसके बाद उन्होंने खुद चालान कटवाया और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि अगर कोई सड़क पर बिना मास्क के दिखाई पड़े तो उस पर कार्रवाई की जाए।
About the Author
Latest entries
UTTAR PRADESHMay 2, 2023चुनाव से पहले पुलिस और BSF का रूट मार्च:मुरादाबाद में SP सिटी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी पुलिस; संवेदनशील पोलिंग सेंटर एरिया में कड़ी चौकसी
UTTAR PRADESHMay 2, 2023हापुड़ में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़:3 तस्कर गिरफ्तार, 27 अवैध तमंचे बरामद, अवैध फैक्ट्री चला रहे थे हिस्ट्रीशीटर बदमाश
UTTAR PRADESHMay 2, 2023सीईओ ने जनसुनवाई में सभी संबंधित विभागों को दिए निर्देश:शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी
BREAKING NEWSMay 2, 2023अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग की रिपोर्ट पर भारत की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- ‘बेहतर होगा कि…’

