Corona New Cases: कोरोना के देश में पिछले 24 घंटे के दौरान आए 2 लाख 38 हजार से ज्यादा नए केस, 310 लोगों की हुई मौत

<p style="text-align: justify;">कोरोना की बेकाबू रफ्तार देश में जारी है. हालांकि, इसके नए मामलों में अब कुछ कमी देखी जा रही है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे के दौरान 2 लाख 38 हजार 18&nbsp; नए मामले आए हैं जबकि 310 लोगों की मौत हुई है. हालांकि, इस दौरान 1 लाख 57 हजार 421 कोरोना के मरीज ठीक हुए हैं. कुल की तुलना में आज कोरोना के 20 हजार 71 कम मामले आए हैं. सोमवार को कोरोना के 2 लाख 58 हजार 89 नए मामले सामने आए थे.</p> <p style="text-align: justify;">इसके बाद देश में कोरोना के कुल सक्रिय मामलों की संख्या अब बढ़कर 17 लाख 36 हजार 628 हो गई है. कुल रिकवर कर चुके लोगों का आंकड़ा अब 3 करोड़ 53 लाख 94 हजार 882 हो गया है. अब तक इस कोविड-19 महामारी से देस में 4 लाख 86 हजार 761 लोगों ने अपनी जान गंवाई है.&nbsp;</p>

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News