Corona Third Wave in India

Corona Third Wave: राजस्थान के डूंगरपुर में बच्चों पर कोरोना का जबरदस्त अटैक

Corona Third Wave: राजस्थान के डूंगरपुर जिले में कोरोनावायरस की तीसरी लहर के संकेत मिलने लगे हैं। पिछले 10 दिनों के अंदर18 साल से कम उम्र वालों में 300 से अधिक मामले सामने आये हैं

[avatar user=”Shraddha Srivastava” size=”thumbnail” align=”left”]By Shraddha Srivastava[/avatar]

नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस की रफ़्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। बीते दो महीने में कोरोनावायरस के चलते जाने कितने लोगों ने अपनी जान गवां दी। कोरोनावायरस के चलते हर कोई खौफ के साए में जीने को मजबूर है।

देशभर में कोरोनावायरस की तीसरी लहर (Corona Third Wave) को लेकर कोहराम मचा हुआ है। पहले से ही आशंका जताई जा रही है कि कोरोनावायरस की तीसरी लहर (Corona Third Wave) सबसे अधिक बच्चों को प्रभावित करेगी। एक तरफ जहां अभी इसकी दूसरी लहर पर काबू नहीं पाया जा सका है, वहीं इसकी तीसरी लहर के संकेत भी मिलने लगे हैं। राजस्थान के डूंगरपुर जिले में पिछले 10 दिनों के अंदर 300 से भी अधिक संक्रमण के ऐसे मामले सामने आये हैं जिनमे मरीजों की उम्र 18 साल से कम है। ऐसी स्थिति में प्रतिदिन संक्रमित मामलों की संख्या बढ़ने से कोरोनावायरस की तीसरी लहर के शुरू होने की चिंता सताने लगी है।

पिछले साल 2020 में पहली लहर के दौरान अधिकतर 50 साल से अधिक की उम्र वाले लोग और सीनियर सिटिजन संक्रमण का शिकार हुए थे। वहीं इस साल 2021 में आयी दूसरी लहर में 31 से 50 साल की उम्र के लोग सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं।

यह भी पढ़ें: Air India Employee Death Case: हादसे और हत्या के बीच उलझी गुत्थी में न्याय के लिए भटक रहे माँ-बाप

विशेषज्ञ व सरकार सभी पहले ही आगाह कर चुके हैं कि कोरोनावायरस की तीसरी लहर (Corona Third Wave) में बच्चे संक्रमण का शिकार बन सकते हैं। राजस्थान के डूंगरपूर जिले से पिछले 10 दिनों में सामने आए 315 मामले कोरोनावायरस की तीसरी लहर की तरफ ही इशारा कर रही है। तीसरी लहर को नजर में रखते हुए प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग तैयरियों में जुटा है। लेकिन इन तैयारियों को पूरी तरह से अमली-जामा पहनाने में अभी कम से कम एक महीने का समय लगेगा।

यह भी पढ़ें: कोरोना रिकवरी के बाद भी रहें सतर्क, कोरोना से अधिक खतरनाक हैं आफ्टर इफेक्ट

मौजूदा हालातों में बच्चो के लिए दवाएं उपलब्ध नहीं हैं। इसके अलावा अस्पतालों में वेंटिलेटर व अन्य संसाधन भी पर्याप्त मात्रा में नहीं हैं। ऐसे में बचाव के लिए सभी को बहुत ज्यादा सावधानियां बरतने की आवश्यकता है। हालांकि इस सम्बंध में डूंगरपुर सीएमएचओ डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि बच्चों में संक्रमण (Corona Third Wave) के जो मामले सामने आए हैं, उनमें गंभीर लक्षण नहीं हैं। जिसके चलते सभी को होम आइसोलेट कर उपचार किया जा रहा है। वहीं समय-समय पर मेडिकल टीम घरों तक जाकर स्वास्थ्य का फीडबैक ले रही है। बच्चों में कोरोनावायरस संक्रमण एक बड़ी समस्या है और इसका समाधान ये हो सकता है कि हम बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाएं। और इसके साथ ही बच्चों को ऐसी एक्सरसाइज कराएं, जिससे बच्चों पर कोरोना संक्रमण का ज्यादा असर न हो सके।

About the Author

Shraddha V. Srivastava
Shraddha V. Srivastava
मीडिया जगत में अपनी बेबाक और धारदार पत्रकारिता के लिए पहचानी जाने वाली श्रद्धा पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने देश की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों पर गहराई से रिपोर्टिंग की है।
राजनीतिक घटनाक्रम की सटीक समझ और तथ्य आधारित विश्लेषण उनकी खास पहचान है। ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर स्टूडियो डिस्कशन तक, श्रद्धा ने हर मंच पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई है।
वर्तमान में वह My Nation News में वरिष्ठ सम्पादक के पद पर कार्यरत हैं, जहाँ वह संपादकीय नेतृत्व संभालते हुए खबरों की दिशा और प्रस्तुति को मजबूती प्रदान कर रही हैं।
उन्होंने अपने करियर में राजनीतिक रिपोर्टिंग, ग्राउंड कवरेज, विशेष स्टोरीज़ और न्यूज़ एनालिसिस में विशेष दक्षता हासिल की है। निष्पक्षता, स्पष्टता और निर्भीक पत्रकारिता के साथ श्रद्धा आज मीडिया इंडस्ट्री में एक भरोसेमंद और प्रभावशाली नाम के रूप में स्थापित हैं।