Corona vaccination: देशभर में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए कोरोना वैक्सीनेशन अभियान तेजी से चलाया जा रहा है. इसी के चलते शुक्रवार को राष्ट्रव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान 132 करोड़ डोज के आंकड़े को पार कर गया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी देते हुए बताया है कि शुक्रवार तक देश में 132 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी हैं.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि शुक्रवार को शाम 7 बजे तक देशभर में 68 लाख से ज्यादा खुराक दी गई. जानकारी के अनुसार इस दौरान कुल 68,63,955 डोज दी गई. वहीं अभी दिन के खत्म होने के साथ ही इस आंकड़े में बढ़ोत्तरी की उम्मीद जताई गई है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि अभी तक तकरीबन 81 करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी गई है, वहीं 51 करोड़ से ज्यादा को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई है.

बता दें कि भारत में अब तक कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के 25 मामलों की पुष्टि हुई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि राजस्थान में 9, गुजरात में तीन, महाराष्ट्र में 10, कर्नाटक में दो, दिल्ली में एक व्यक्ति में इस संक्रमण की पुष्टि हुई है. वहीं दुनियाभर में 59 देशों में ओमिक्रोन के मामले पाए गए हैं.

इसे भी पढ़ेंः

देश में Omicron वेरिएंट के अब तक 25 मामलों की हुई पुष्टि, सरकार ने दी ये चेतावनी

Farmers Protest: आंदोलन के दौरान पुलिस की कार्रवाई में क्या किसानों की गई जान? संसद में सरकार ने दिया ये जवाब

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया