Corona Vaccination: देश में बना वैक्सीनेशन का रिकॉर्ड, आज लगाई गई 90 लाख से ज्यादा टीके की डोज़

Record Corona Vaccination: कोरोना के खिलाफ देशभर में जंग दिनों-दिन तेज होती जा रही है. एक तरफ जहां सरकार ने कई वैक्सीन को मंजूरी देकर कोरोना के खिलाफ सबसे कारगर हथियार माने जाने वाली वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित की, तो वहीं दूसरी तरफ वैक्सीनेशन में तेजी लाई जा रही है. शुक्रवार को 90 लाख से ज्यादा वैक्सीन की डोज लगाई गई है.

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट करते हुए कहा- “नागरिकों को बधाई, भारत में अब तक 90 लाख से ज्यादा वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है. ऐतिहासिक.”

Congratulations to the citizens as India today administers historic 90 lakh #COVID19 vaccines until now – and still counting!🤞

ऐतिहासिक!

देशभर में आज 90 लाख से अधिक टीके अब तक लगाए जा चुके है। pic.twitter.com/p5b91MuIMW
— Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) August 27, 2021

वैक्सीन की 4.05 करोड़ से अधिक डोज राज्यों के पास

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी भी कोविड-रोधी टीके की 4.05 करोड़ से अधिक खुराकें उपलब्ध हैं. मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक टीके की 58.86 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं और 17.64 लाख से अधिक खुराकें उन्हें पहुंचाई जा रही हैं.

मंत्रालय ने कहा कि टीके की 4.05 करोड़ से अधिक अप्रयुक्त खुराकें अभी भी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास टीकाकरण के लिए उपलब्ध हैं. बयान के अनुसार, केंद्र सरकार पूरे देश में कोविड टीकाकरण की गति को तेज करने और इसके दायरे का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है.

ये भी पढ़ें:

दुनिया में कितने को लगी कोरोना वैक्सीन, कौन से देश में वैक्सीन लगाने की गति सबसे तेज, जानें

COVID 19 Vaccination: भारत में अब तक दी गई 61 करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन डोज, 50% लोगों को मिली पहली खुराक

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News