Corona Vaccination: बच्चों को भी लगेगी वैक्सीन, 2 से 18 साल के बच्चों को Covaxin लगाने की एक्सपर्ट कमेटी ने की सिफारिश

Corona Vaccination: अब 2 से 18 साल के बच्चों को भी कोरोना वैक्सीन लग पाएगी. कोवैक्सीन की दो डोज बच्चों की लगाई जाएगी. CDSCO की सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी ने 2 से 18 साल के बच्चों को कोवैक्सीन देने की सिफारिश ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) से की है. जानकारी के मुताबिक, इम्यून सिस्टम इस वैक्सीन से डेवलप करेगा और इसके कोई साइड इफैक्ट्स देखने को नहीं मिले हैं.

गौरतलब है कि बच्चे कोरोना के चलते लंबे वक्त से स्कूल नहीं जा पा रहे है. बच्चों को ऑनलाइन क्लास करना पड़ रहा है. कई मामले आए है जब बच्चों को ऑनलाइन क्लास की वजह से आंखों पर असर पड़ रहा है.

इससे पहले, अमेरिकी दवा निर्माता कंपनी फाइजर और बायोएनटेक ने 5 से 11 सालों के बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीन के आपात इस्तेमाल की अमेरिकी ड्रग्स रेगुलेटर फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन से इजाजत मांगी है. इस कदम से अमेरिका के करीब 2 करोड़ 80 लाख बच्चों को वैक्सीन से सुरक्षा मिल पाएगी. फाइजर ने कहा कि उनकी तरफ से एफडीए को इसके समर्थन में डेटा जमा करा दिए गए हैं. दवा निर्माता कंपनी के अनुरोध पर फौरन ड्रग्स रेगुलेटर की तरफ से कदम उठाते हुए 26 अक्टूबर को बैठक निर्धारित की गई है.

अमेरिका में पैरेंट्स रेगुलेटर्स के फैसले का बड़ी ही बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं, जिससे उनके पारिवारिक जीवन और स्कूलों के ऑपरेशन पर सकारात्मक असर पड़ सकता है. इसकी मंजूरी ना सिर्फ क्लिनिक डेटा पर निर्भर करता हैं बल्कि उन्हें यह भी सुनिश्चित करना होगा कि क्या वे नियामकों को साबित कर सकते हैं कि वे एक नए बाल चिकित्सा फॉर्मूलेशन को ठीक से बनाने में सक्षम हैं.

ये भी पढ़ें:

UK Quarantine Rules: भारत के कड़े रुख के बाद नरम पड़ा ब्रिटेन, वैक्सीन लगवा चुके भारतीयों को अब UK में नहीं होना होगा क्वारंटीन

Corona Vaccination: क्या 5 से 11 साल के बच्चों के लिए जल्द आएगी कोरोना वैक्सीन? फाइजर ने FDA से मांगी इजाजत

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News