CORONA VIRUS : सोसायटी में रिश्तेदार को लाने पर 11 हजार रुपये का फाइन

गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की रिवर हाइट सोसायटी अब बाहरी लोगों के लिए पूरी तरह से बंद कर दी गई है। अब अगर इस सोसाइटी के लोगों द्वारा बाहर से अपने किसी रिश्तेदार या दोस्त को लाने पर 11000 रुपए का जुर्माना देना होगा। रिवर हाइट सोसायटी के प्रेसिडेंट सुबोध त्यागी ने बताया कि Corona Virus के बढ़ते प्रकोप के कारण यह फैसला लिया गया है।

सुबोध त्यागी ने बताया कि सोसाइटी के जो भी लोग बाहर से अपने रिश्तेदारों या दोस्तों को लेकर आएंगे उन्हें 11 हजार रुपए का फाइन देना होगा और अगर उन्होंने फाइन नहीं भरा तो उनके घर का बिजली और पानी का कनेक्शन भी काट दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सोसाइटी में लगातार लोगों से अपील की जा रही है कि किसी भी बाहरी व्यक्ति को सोसाइटी के अंदर में ना लाए। सोसाइटी में कुल 4000 फ्लैट हैं अगर ऐसे में सोसाइटी को सील किया गया तो लोगों को भरी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। फाइन से जमा होने वाले सारे पैसे प्रधानमंत्री राहत कोष में दान किए जाएंगे।

अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन के इस आदेश का सोसायटी के लोगों द्वारा विरोध जारी है। स्थानीय निवासी प्रमोद धनकड़ का कहना है कि इस तरह का फरमान जारी करना गलत है और यह एसोसिएशन की मनमानी है। प्रशासन से इसकी शिकायत की जाएगी।

About the Author

Team My Nation News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *