Coronavirus: भारत के 18 जिलों में कोरोना केस की पॉजिटिविटी रेट 5 से 10 प्रतिशत के बीच, जानें राज्यों का क्या है हाल

Coronavirus: भारत में कोरोना के मामले भले ही कम हुए हैं लेकिन अभी भी देश में 18 जिलों में कोरोना की केस पॉजिटिविटी रेट 5 से 10% के बीच है जबकि 15 जिलों में 10% से ज्यादा है. वहीं देश में कोरोना की केस पॉजिटिविटी रेट 0.89 फीसदी है.

भारत के तीन राज्यों में 15 जिले ऐसे हैं जहां केस पॉजिटिविटी रेट 10 फीसदी से ज्यादा है. ये राज्य है मिज़ोरम, केरल और अरूणाचल प्रदेश हैं.

मिज़ोरम के 9 जिलों में केस पॉजिटिविटी 10% ज्यादा है, ये जिले आइजोल, चम्फाई, हनहथियाल, लांगटलाई, लुंगलेई, मामित, सैहा, सैतुअल और सेरछिप हैं.

वहीं केरल के चार जिले कोट्टायम, कोझिकोड, तिरुवनंतपुरम, वायनाड और अरुणाचल प्रदेश के सियांग और अपर सुबनसिरी में 10 फीसदी से ज्यादा केस पॉजिटिविटी रेट हैं.

इसी तरह देश के 10 राज्यों में 18 जिले ऐसे है जहां केस पॉजिटिविटी रेट 5 से 10 फीसदी के बीच है. ये हैं केरल, अरुणाचल प्रदेश, असम, हिमाचल प्रदेश, लद्दाक, मणिपुर, पुड्डुचेरी, सिक्किम, उत्तरप्रदेश और पश्चिम बंगाल.

सबसे ज्यादा केरल में 9 जिलों में केस पॉजिटिविटी हैं. केरल के अलपुझा, एर्नाकुलम, इडुक्की, कन्नूर, कासरगोड, कोल्लम, पलक्कड़, पथानामथिट्टा, त्रिशूर हैं.

वहीं बाकी 9 राज्यों में एक-एक जिलों में केस पॉजिटिविटी रेट 5 से 10 फीसदी के बीच है.

1- अरुणाचल प्रदेश के निचली दिबांग घाटी,

2- असम के दीमा हसाओ

3- हिमाचल प्रदेश के शिमला

4- लद्दाख के लेह लद्दाख

5- मणिपुर के इंफाल पश्चिम

6- पुदुचेरी के माहे

7- सिक्किम के पूर्वी जिला

8- उत्तर प्रदेश के अम्बेडकर नगर

9- पश्चिम बंगाल के कोलकाता

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश मे वीकली केस पॉजिटिविटी रेट 0.89% है. ऐसे इन राज्यों के ये जिले जरूर थोड़ी चिंता बढ़ा रहे है क्योंकि देश मे बाकी जगह कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी देखी जा रही है.

यह भी पढ़ें.

लखनऊ में चोर बेखौफ, ट्रक से चुरा लिया Mirage 2000 लड़ाकू विमान का टायर

TMC vs Congress: TMC के विस्तार के साथ क्या खत्म हो जाएगा UPA का अस्तित्व, नए मोर्चे की सुगबुगाहट तेज

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News