Coronavirus: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में सरकारी स्कूल के 23 बच्चे कोरोना पॉजिटिव, बंगाल के नादिया में भी एक स्कूल के 29 बच्चों को हुआ कोरोना

Coronavirus New Cases: ओमिक्रोन के खतरे के बीच देश में एक बार फिर से कोरोना से मामले बढ़ने लगे हैं. इस बीच हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सरकारी स्कूल में 23 बच्चे कोरोना पॉजिटिव आने के बाद हड़कंप मच गया. बिलासपुर, राजकीय उच्च पाठशाला देलग में एक साथ 23 बच्चे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. सभी संक्रमित बच्चों को होम आईसोलेट कर दिया गया है.

मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर डॉ. प्रवीण कुमार चौधरी ने स्कूल का दौरा भी किया है. उन्होंने जहां छात्रों और अध्यापकों की काउंसलिंग की तो वहीं संक्रमित होने की परिस्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी.

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. प्रवीन चौधरी  ने बताया कि वह खुद मौके पर गए थे और स्कूल प्रबंधन से स्थिति पर जानकारी ली. सभी संक्रमित बच्चों को होम आईसोलेट किया गया है. वह हर स्थिति पर पूरी नजर रखे हुए हैं.

बंगाल में कोरोना विस्फोट

दूसरी तरफ, पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में एक स्कूल के 29 बच्चे कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जिससे यहां हड़कंप मच गया है. स्कूल के बाकी छात्रों और टीचर्स की भी कोरोना जांच कराई जा रही है. माना जा रहा है कि संक्रमितों की संख्या बढ़ सकती है. कल्याणी इलाके में स्थित नवोदय केंद्रीय विद्यालय के सभी संक्रमित बच्चों को क्वारैंटाइन कर दिया गया है. डॉक्टर्स की एक टीम की निगरानी में इनका इलाज चल रहा है.

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News