Coronavirus Cases Today: देश में कोरोना का विस्फोट, पिछले 24 घंटों में 22 हजार 775 केस दर्ज, ओमिक्रोन के मामले भी बढ़े

Coronavirus Cases Today in India: देश में जानलेवा कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी के मामले अब तेजी से बढ़ने लगे हैं. साथ ही कोरोना के सबसे खतरनाक वेरिएंट ओमिक्रोन (Omicron) के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 22 हजार 775 नए केस सामने आए हैं. वहीं, 406 लोगों की मौत हो गई. देश में अबतक कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट के 1431 मामले सामने आ चुके हैं. जानिए आज देश में कोरोना की ताजा स्थिति क्या है.

अबतक 4 लाख 81 हजार 486 की मौत

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर एक लाख 4 हजार 781 हो गई है. वहीं, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 4 लाख 81 हजार 486 हो गई है. आंकड़ों के मुताबिक, कल 8949 रिकवरी हुईं, जिसके बाद अभी तक 3 करोड़ 42 लाख 75 हजार 312 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं.

अबतक 145 करोड़ से ज्यादा खुराक दी गईं

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोरोना वायरस रोधी टीकों की 145 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी हैं. कल 58 लाख 11 हजार 487 डोज़ दी गईं, जिसके बाद अबतक वैक्सीन की 145 करोड़ 16 लाख 24 हजार 150 डोज़ दी जा चुकी हैं.

देश में अब तक ओमिक्रोन के 1431 केस दर्ज

देश में अब तक ओमिक्रोन वेरिएंट से 1431 लोग संक्रमित हो चुके हैं. देश में इस वेरिएंट से संक्रमित राज्यों की संख्या 23 हो गई है. सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र और राजधानी दिल्ली में हैं. इसके बाद तीसरे नंबर पर तमिलनाडु है. महाराष्ट्र में अबतक ओमिक्रोन से 454, दिल्ली में 351 और तमिलनाडु में 118 लोग संक्रमित हो चुके हैं.

यहां देखें लिस्ट-

यह भी पढ़ें-

Children’s Vaccination: बच्चों की वैक्सीनेशन के लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरू, घर बैठे ऐसे बुक करें अपना स्लॉट

Vaishno Devi Temple: कहां है माता वैष्णो देवी का मंदिर, क्या है इसकी मान्यता, हर दिन कितने श्रद्धालू करते है दर्शन, जानिए सबकुछ

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News