Coronavirus Cases Today: देश में बेलगाम कोरोना केस में 27% की भारी उछाल, 24 घंटों में 2 लाख 47 से ज्यादा नए केस दर्ज, ओमिक्रोन से 5488 संक्रमित

Coronavirus Cases Today in India: देश में जानलेवा कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी की रफ्तार बेकाबू हो रही है. साथ ही कोरोना के सबसे खतरनाक वेरिएंट ओमिक्रोन (Omicron) के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के दो लाख 47 हजार 417 नए केस सामने आए हैं और 380 लोगों की मौत हो गई. वहीं, अबतक कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट के 5488 मामले सामने आ चुके हैं. देश में दैनिक पॉजिटिविटी रेट अब 13.11% है. बड़ी बात यह है कि देश में आज कल से 52 हजार 697 ज़्यादा मामले आए हैं, कल कोरोना के 1 लाख 94 हजार 720 मामले सामने आए थे. जानिए आज देश में कोरोना की ताजा स्थिति क्या है.

एक्टिव केस बढ़कर 11 लाख 17 हजार 531 हुए

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 11 लाख 17 हजार 531 हो गई है. वहीं, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 4 लाख 85 हजार 35 हो गई है. आंकड़ों के मुताबिक, कल 84 हजार 825 लोग ठीक हुए, जिसके बाद अभी तक 3 करोड़ 47 लाख 15 हजार 361 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं.

अबतक 154 करोड़ से ज्यादा खुराक दी गईं

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोरोना वायरस रोधी टीकों की 154 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी हैं. कल 76 लाख 32 हजार 24 डोज़ दी गईं, जिसके बाद अबतक वैक्सीन की 154 करोड़ 61 लाख 39 हजार 465 डोज़ दी जा चुकी हैं.

देश में अब तक ओमिक्रोन के 5488  केस दर्ज

देश में अब तक ओमिक्रोन वेरिएंट से 5 हजार 488 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि इसमें से 2162 मरीज ठीक हुए है. देश में इस वेरिएंट से संक्रमित राज्यों की संख्या 27 हो गई है. सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र और राजधानी दिल्ली में हैं.

यह भी पढ़ें-

Covid-19: सामान्य नहीं है ओमिक्रोन, टूट रहे हैं सारे रिकॉर्ड, एक हफ्ते में दुनिया में डेढ़ करोड़ नए केस, 48 हजार मौत

Bharat Biotech का दावा- Omicron और Delta वेरिएंट को बढ़ने से रोक सकती है कोवैक्सीन की बूस्टर डोज़

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News