Delhi News: कोरोना महामारी ने आर्थिक क्षेत्र को कई तरह से प्रभावित किया. दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने कहा कि कोविड की वजह से दिल्ली की रेवेन्यू पर बहुत बुरा असर रहा है. 2020-21 में जो हमारा बजट अनुमान था उससे 41 फीसदी कम रेवेन्यू मिला. 2021-22 में जो बजट अनुमान है उनसे अभी हम 23 फीसदी नीचे हैं, जबकि इस साल हमने पिछले साल से भी कम अनुमान रखा था.

नई आबकारी नीति को लेकर क्या कहा?

मनीष सिसोदिया ने कहा, “राज्य सरकार ने कोविड-19 महामारी के चलते पिछले साल 41 फीसदी कम राजस्व हासिल किया. चालू वित्त वर्ष में मिला राजस्व 23 फीसदी से कम है.” डिप्टी सीएम ने कहा कि नई आबकारी नीति से दिल्ली सरकार अगले 12 महीनों में 3,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व हासिल करेगी. उन्होंने कहा कि सरकार को शहर के 32 क्षेत्रों में शराब की दुकानों की बोली से लगभग 10,000 करोड़ रुपये हासिल करने की उम्मीद है.

डिप्टी सीएम ने कहा कि सरकार ने सैलरी और कोविड संबंधित खर्चों को छोड़कर सभी खर्चों पर अंकुश लगा रखा है. हमारा आकलन था कि नई एक्साइज पॉलिसी से लगभग 2000-2500 करोड़ रुपये ज्यादा रेवेन्यू मिलेगा लेकिन इससे सरकार को अगले 12 महीने की अवधि में लगभग 3,500 करोड़ रुपये अतिरिक्त रेवेन्यू मिलेगा.

Firecracker Ban: दिल्ली में इस साल भी नहीं बिकेंगे पटाखे, सरकार ने पूरी तरह लगाया बैन

Bhabanipur ByElection: बीजेपी के उम्मीदवार प्रियंका टिबरेबाल को चुनाव आयोग का नोटिस, पूछा- क्यों न रोक दी जाए आगे की रैलियां

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया