Coronavirus Updates: केरल में लगातार दूसरे दिन कोरोना संक्रमण के 30 हजार से अधिक मामले आए हैं और पिछले 24 घंटे में 162 मरीजों की मौत हुई है. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में 30,007 नए मामले आए हैं और इसी के साथ संक्रमितों की कुल संख्या 39.13 हो गई है. वहीं मृतकों की तादाद 20,134 पर पहुंच गई है.

केरल में बुधवार को रिकॉर्ड 31,445 नये मामले सामने आए थे. केरल में शनिवार को 17,106, रविवार को 10,402, सोमवार को 13,383 और मंगलवार को 24,296 कोरोना केस की पुष्टि हुई थी.

केन्द्र सरकार के मुताबिक पिछले एक सप्ताह के दौरान देश में सामने आए कोविड-19 के कुल मामलों के 58.4 प्रतिशत मामले केरल से आए हैं.

बयान के मुताबिक केरल में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 18,997 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 37,11,625 हो गयी. राज्य में कोविड-19 उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,81,209 हो गयी है.

केरल में बीते 24 घंटे के दौरान 1,66,397 नमूनों की कोविड-19 जांच होने के साथ संक्रमण की दर 18.03 प्रतिशत हो गयी है. केरल में अब तक 3.07 करोड़ नमूनों की कोविड-19 जांच की जा चुकी है.

बयान में कहा गया है एर्णाकुलम में कोविड-19 के सर्वाधिक 3,872 नये मरीज सामने आए. इसके बाद कोझिकोड में 3,461, त्रिशूर में 3,157, मलप्पुरम में 2,985, कोल्लम में 2,619, पलक्कड़ में 2,261, तिरुवनंतपुरम में 1,996, कोट्टायम में 1,992, कन्नूर में 1,939, अलप्पुझा में 1,741,पठानमथिट्टा में 1,380, वायनाड में 1,161 और इडुक्की में कोरोना वायरस संक्रमण के 900 नये मामले सामने आए हैं.

देश के 41 जिलों में रोज कोरोना के 100 से ज्यादा नए केस, पांच राज्यों में कुल एक्टिव केस के 85 फीसदी मामले

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया
WORLDMarch 1, 2026Pakistan Afghanistan border clash: पाकिस्तान–अफगानिस्तान सीमा पर फिर भड़की झड़प, ड्रोन हमलों का दावा; TTP ने हमले की जिम्मेदारी ली