Covid-19 Pandemic: कोरोना महामारी (Corona pandemic) के चलते 2020 के बाद से हमने कई उतार-चढ़ाव देखें हैं और महामारी (Pandemic) के चलते आगे क्या कुछ होगा, इसका पूर्वानुमान लगाना भी कठिन है. जहां तक कोविड-19 (Covid-19) के अंत की बात है, तो कई विशेषज्ञों का मानना है कि यह एक स्थानिक (Endemic) रोग बन जाएगी.

विशेषज्ञों के इस मत का क्या अर्थ है, इसको लेकर काफी असमंजस है. इसका एक प्रमुख कारण रोग के बरकरार रहने को लेकर पैदा हुआ असमंजस है. साथ ही इस बात को लेकर भी असमंजस है कि हमेशा रहने वाले रोग के तौर पर कोविड-19 का क्या रूप होगा. इसके लिए सबसे पहले हमें यह समझने की जरुरत है कि ‘एपिडेमिक’ यानी महामारी का वास्तविक अर्थ क्या है?

कोई रोग या तो ‘महामारी’ होता है या ‘स्थानिक'

एपिडेमिक यानी महामारी की सबसे सीधी व्याख्या यह है कि यह एक ऐसी बीमारी होती है, जो सामुदायिक स्तर पर व्यापक रूप से फैली होती है. जब महामारी फैलती है, तो एक सार्वजनिक स्वास्थ्य कार्रवाई की जरुरत होती है, ताकि रोग संक्रमण को काबू किया जा सके, जबकि दूसरी ओर स्थानिक (Endemic) हमेशा मौजूद रहने वाला रोग है. कोविड-19 महामारी के बारे में भी विशेषज्ञ यही कह रहे हैं कि यह एक ऐसा रोग बन गया है, जिसका कोई अंत नहीं है.

महामारी यानी दुनियाभर में व्यापक रूप से फैली बीमारी होती है. रोग की संक्रामकता और गंभीरता के आधार पर इसमें वैश्विक सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल की जरुरत होती है, जैसा कि हमने कोविड के दौरान देखा है.

’उतना नुकसानदायक नहीं रहेगा, जितना अब है'

सार्स-कोव-2 जैसे पूरी तरह के नए वायरस में गंभीर बीमारी पैदा करने की क्षमता होती है. साथ ही यह अत्यधिक संक्रामक होता है, जिसके चलते लोगों की प्रतिरक्षा कमजोर होने की सूरत में यह बहुत तेजी से फैलता है. हालांकि, जैसे-जैसे इस तरह के रोगों से निपटने के तरीके ईजाद हो जाते हैं, तब यह उतने घातक नहीं रहते, जितने शुरुआत में होते हैं. कोविड-19 को लेकर भी विशेषज्ञों को यही मानना है कि धीरे-धीरे यह रोग आम हो जाएगा और उतना नुकसानदायक नहीं रहेगा, जितना अब है.

’स्थानिक होने पर सावधानी बरतना छोड़ दें, यह ठीक नहीं'

हालांकि, किसी रोग के स्थानिक होने पर हम सावधानी बरतना छोड़ दें, यह ठीक नहीं है. कोविड के स्थानिक रोग बनने के बारे में अलग-अलग मत होने के कारण भविष्य में इसके रूप को लेकर और भी अधिक असमंजस पैदा हो गया है. ऐसे में इस बात का ध्यान रखा जाना बेहद जरूरी है कि हम सावधानी को न छोड़ें और न ही वायरस के आगे आत्मसमर्पण करें.

हमें इस बात की भी ध्यान रखना चाहिए कि जो खतरा इस वायरस ने लोगों और समुदायों के सामने पैदा किया है, उसे किसी भी हाल में हल्के में न लिया जाए. इसके लिए हमें मास्क पहनने, टीका लगवाने और अन्य नियमों का पालन करते रहना चाहिए. कोविड-19 को लेकर इस वक्त एक बड़ा सवाल यह है कि इसे कब स्थानिक रोग घोषित किया जाएगा. कई विशेषज्ञों का मानना है कि इस साल इस संबंध में काफी कुछ सामने आ जाएगा.

ये भी पढ़ें-

<a title="Budget 2022: राहुल गांधी के बयान पर निर्मला सीतारमण ने किया पलटवार, बोलीं- दया आती है…" href="https://www.abplive.com/news/india/finance-minister-nirmala-sitharaman-hit-back-at-rahul-gandhi-for-calling-budget-2022-a-zero-budget-2052255" target="">Budget 2022: राहुल गांधी के बयान पर निर्मला सीतारमण ने किया पलटवार, बोलीं- दया आती है…

<a title="Coronavirus: मुंबई वासियों को बड़ी राहतें, नाइट कर्फ्यू हटाया गया, सिनेमाघर और रेस्टोरेंट को लेकर भी हुआ ये फैसला " href="https://www.abplive.com/news/india/mumbai-eases-coronavirus-curbs-restaurants-theatres-can-operate-at-50-percent-capacity-night-curfew-lifted-2052271" target="">Coronavirus: मुंबई वासियों को बड़ी राहतें, नाइट कर्फ्यू हटाया गया, सिनेमाघर और रेस्टोरेंट को लेकर भी हुआ ये फैसला

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया