Railways collects fines: कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मध्य रेलवे (Central Railway) ने सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुसार ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर मास्क नहीं पहनने वाले यात्रियों के विरुद्ध अभियान तेज कर दिया है. बीते 12 जनवरी को मध्य रेलवे के स्टेशनों पर मास्क नहीं पहनने के लिए 256 व्यक्तियों को दंडित किया गया. 44,900 रुपए उनसे जुर्माने के रूप में वसूली की गई है. जनवरी 2022 में अभी तक कुल 2293 व्यक्तियों को मास्क नहीं पहने पाया गया और उनसे 3.93 लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया गया.

मध्य रेलवे ने कोविड अनरूप व्यवहार (CAB) के सरकारी दिशानिर्देशों के अनुसार यात्रियों के मास्क नहीं पहनने के विरुद्ध अप्रैल 2021 से यह अभियान शुरू किया था जो अब तेज हो गया है. मध्य रेल पर टिकट जांच कर्मियों की विशेष टीमों ने कोविड-19 दिशानिर्देशों (Covid-19 Guidelines) के अनुसार मास्क/फेस कवर नहीं पहनने के लिए कुल 30,375 यात्रियों को पकड़ा और उन पर 50.20 लाख रुपये की राशि का जुर्माना लगाया.

मंडल-वार मास्क नहीं पहनने वाले यात्रियों और जुर्माने की रकम का आंकड़ा

मुंबई मंडल – 3,143 मामले और रु 6.18 लाख जुर्माना वसूला गया

भुसावल मंडल – 14,046 मामले और 16.41 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया

नागपुर मंडल – 7,924 मामले और 15.84 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया

सोलापुर मंडल – 2,404 मामले व 5.20 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया

पुणे मंडल – 2,858 मामले और 6.57 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया

मध्य रेलवे ने यात्रियों से उचित और वैध रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने और कोविड-19 के लिए अनिवार्य सभी मानदंडों का पालन करने की अपील की.

ये भी पढ़ें-

28867 नए केस के साथ दिल्ली में कोरोना के सभी रिकॉर्ड टूटे, मुंबई में कम हो रही है रफ्तार!

West Bengal Train Accident: रेल हादसे में 6 की मौत- 50 घायल, रेस्क्यू जारी, पीएम मोदी ने जताया दु:ख, दुर्घटना से जुड़ी बड़ी बातें

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया