Covid Cases In Delhi and Mumbai: देश में कोरोना के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे हैं. कोविड के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron Variant) ने चुनौती को और ज्यादा बढ़ा दिया है. इसी क्रम में आज राजधानी दिल्ली (Corona Cases in Delhi) में पिछले 24 घंटे में लगभग दोगुने मामले बढ़े हैं. बुधवार को आए रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 923 मामले सामने आए है. अचानक संक्रमितों का बढ़ना तीसरी लहर (Third Wave) के जल्द आने की संभावना को और तेज कर रहा है. वहीं मुंबई में (Covid Case in Mumbai) फिर कोरोना विस्फोट हो गया है. जारी रिपोर्ट के अनुसार 24 घंटे में यहां कोविड के 2510 मामले सामने आए हैं.

बता दें कि देश के दो बड़े शहरों में कोरोना के मामलों का इस स्पीड में बढ़ना डराने वाला है. कल मायानगरी यानी मुंबई में कोरोना से 1377 लोग संक्रमित हुए थे जबकि आज ये आंकड़ा सीधे 2510 पहुंच गया है. वहीं महाराष्ट्र में बुधवार को कोविड-19 के 3,900 नये मामले सामने आए जबकि 20 और रोगियों की मौत हो गयी. संक्रमण के नये मामलों में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन वेरिएंट के 85 मामले भी शामिल हैं.

स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में बीते 24 घंटे में 1,306 रोगी ठीक हुए, जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 65,06,137 हो गई है. महाराष्ट्र में संक्रमण से ठीक होने की दर 97.61 प्रतिशत है.

संक्रमण चेन तोड़ने के लिए प्रतिबंध

इस बीच दोनों शहरों में संक्रमण चेन को तोड़ने के लिए कई प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं. दरअसल मामलों में वृद्धि के मद्देनजर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) मंगलवार को राजधानी में ‘येलो अलर्ट’ घोषित किया था, जिसके तहत स्कूल, कॉलेज, सिनेमा और जिम बंद रहेंगे. आदेश में कहा गया है कि दिल्ली मेट्रो अपनी 50 प्रतिशत सीट क्षमता के साथ संचालित होगी, जबकि ऑटो रिक्शा और कैब में दो यात्री तक बैठ सकते हैं.

प्रोटोकॉल उल्लंघन के 4300 मामले

इस बीच 28 दिसंबर को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार राजधानी दिल्ली में कोविड-19 दिशानिर्देश (प्रोटोकॉल) के उल्लंघन के 4300 से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं. दिल्ली सरकार द्वारा 28 दिसंबर के लिए जारी आंकड़ों के अनुसार, उल्लंघन के कुल 4,392 मामलों में से 4,248 मामले मास्क से जुड़े हैं जबकि 83 मामले दो गज की दूरी और 60 मामले सार्वजनिक स्थानों पर थूकने से जुड़े हैं.

ये भी पढें:

Omicron: कोरोना के नए वेरिएंट ने अमेरिका में बरपाया कहर, पिछले सात दिनों में मिले ढाई लाख से ज्यादा नए केस

विदेश यात्रा पर गए Rahul Gandhi, कांग्रेस बोली- अनावश्यक अफवाह न फैलाएं

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया