Covid-19 Cases: दिल्ली में कोरोना की मार के बीच तैयारियों पर मंथन, रेस्टोरेंट्स में बैठने पर लग सकती है पाबंदी

Delhi Covid-19 Cases: दिल्ली में बढ़ते कोविड मामलों की समीक्षा के लिए आज दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) द्वारा बुलाई गई समीक्षा बैठक खत्म हो चुकी है. बैठक में कोविड के बढ़ते मामले पर कुछ और नई पाबंदियों लगाए जाने पर बात हुई है. जानकारी के मुताबिक दिल्ली में अभी कोविड पॉजिटिविटी रेट 23.53% प्रतिशत है. सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बैठक में इन अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई है —

लोगों को होम आइसोलेशन में कैसी सुविधा दी जाए ?

यदि 1 दिन में 1 लाख नए मामले सामने आते हैं तो इसके लिए सरकार के पास क्या तैयारियां हैं ?

आपातकालीन स्थिति में कोविड से निपटने के लिए सरकार के पास कितनी मैन पावर है ?

आपातकालीन स्थिति में सरकार के पास कितने ट्रेंड डॉक्टर, छात्र, नर्सेज, पैरामेडिकल स्टॉफ और हेल्थ केयर वॉलिंटियर होंगे ?

सूत्रों ने बताया कि 10 जनवरी तक दिल्ली के पास 900 मीट्रिक टन ऑक्सीजन का इंफ्रास्ट्रक्चर पूरी तरह से तैयार है. मीटिंग में दिल्ली सरकार ने इस बात पर ज़ोर दिया कि जो भी पाबंदी दिल्ली में लग रही है वो एनसीआर में क्यों लागू नहीं हो रही है. खासतौर पर सरकार ने एनसीआर में भी वीकेंड कर्फ़्यू लगाने की वकालत की है.

बस और मेट्रो को 50% क्षमता पर चलाए जाने पर चर्चा हुई

वहीं दिल्ली में बस और मेट्रो को 50% की क्षमता पर चलाए जाने पर भी चर्चा हुई लेकिन इस दौरान कहा गया की मेट्रो की क्षमता कम करने से जो भीड़ होगी उससे ज्यादा संक्रमण फैल सकता है. इस मुद्दे पर मीटिंग में सहमति नहीं बन पायी. वहीं सरकारी सूत्रों ने बताया कि रेस्टोरेन्ट में होम डिलीवरी सिस्टम या ‘टेक-अवे’ होना चाहिये. वहां बैठने पर लगी पाबंदी अगले फैसले तक जारी रहेगी. वीकली मार्केट को लेकर हुई चर्चा में इस बात पर भी विमर्श किया गया कि क्यों न एक जोन में ही जगह देखकर मार्केट लगाई जाए.

COVID Peak in India: दिल्ली-मुंबई जैसे शहरों में कब तक आ सकता है कोरोना का पीक, रोजाना कितने मामले आ सकते हैं सामने? एक्सपर्ट ने दिया जवाब

PM Modi की सुरक्षा चूक मामले पर रिटायर्ड जज की अगुआई में बनेगी कमेटी, NIA-IB के अफसर भी होंगे जांच का हिस्सा

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News