Covid-19 In Mumbai: महाराष्ट्र कोविड टास्क फोर्स के सदस्य का दावा,मुंबई में तीसरी लहर जल्द होगी खत्म

Covid Surge In Maharashtra: पूरे देश के साथ मुंबई में भी दिसंबर में तीसरी लहर ने दस्तक दे दी थी. 20 दिसंबर को 204 कोरोना के मामले दर्ज थे तो वहीं 6 जनवरी को 20181 मामले दर्ज हुए. बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने कई पाबंदियां भी लगा दी लेकिन पिछले दो दिनों से मुंबई में 20,000 से आंकड़ा 11000 तक पहुंच गया है. जिस वजह से महाराष्ट्र कोविड टास्क फोर्स के सदस्य डॉ अजीत देसाई का दावा है कि मुंबई में तीसरी लहर खत्म होने की और है.

क्या कहा है महाराष्ट्र कोविड टास्क फोर्स के सदस्य डॉ अजीत देसाई ने?

डॉ अजीत का कहना है कि 4 दिन पहले तक मामले 20 हज़ार के पार थे लेकिन कल 11 हजार दर्ज हुए हैं. इसके कुछ कारण हैं कि सरकार के द्वारा लगायी गयी पाबंदियों का असर लोगों पर दिख रहा हैं लोग सतर्क हो रहे हैं. दूसरा कारण है के टेस्टिंग 10% से कम हुई है क्योंकि लोग सेल्फ टेस्ट कीट इस्तमाल कर खुद को क्वारंटीन कर रहे हैं.

लेकिन राहत भरी बात यह है के 85% लोगों में कोरोना के कोई लक्षण नहीं हैं. साउथ अफ्रीका में तीसरी लहर बहुत तेजी से बढ़ी थी लेकिन उतनी ही तेजी से कम भी हो गयी. मुंबई में भी ऐसी ही स्थिति देखी जा रही है. बीएममसी में 800 मरीजों में से केवल 3 मरीज आक्सीजन पर हैं वहीं सिर्फ 20% लोग अस्पताल में दाखिल किए गये हैं. इसीलिए यह दावा किया जा सकता है के मुंबई में कोरोना की तीसरी लहर खत्म होने की ओर है हालांकि लोगों को अपना ध्यान रखना जरूरी है सारे नियमों का पालन करना जरूरी है.

कब दर्ज हुए कितने मामले?

•5 जनवरी  पॉजिटिव मरीज – 15,166
कितने हुए ठीक – 714
• 6 जनवरी पॉजिटिव मरीज –  20,181
कितने हुए ठीक – 2,837
• 7 जनवरी पॉजिटिव मरीज – 20,971
कितने हुए ठीक -8,490
•8 जनवरी पॉजिटिव मरीज –  20,318
कितने हुए ठीक – 6003
•9 जनवरी पॉजिटिव मरीज – 19,474
कितने हुए ठीक – 8,063
•10 जनवरी  पॉजिटिव  मरिज – 13,648
कितने हुए ठीक -27,214
•11 जनवरी  पॉजिटिव मरीज – 11,647
कितने  हुए ठीक – 14,980

क्या है मुंबई के अस्पतालों की स्थिति

बीएमसी की कोरोना रिपोर्ट के अनुसार मुंबई में फिलहाल 100523 एक्टिव पेशंट हैं. कल 11647 कोरोना के नए मामले दर्ज हुए थे जिनमें से 83% मरीजों में कोई लक्षण नहीं देखे हैं. मुंबई में 36573 बेड्स में से 7238 बेड्स फिलहाल उपयोग में हैं.साथ ही 100523 एक्टिव मरीजों में से केवल 2795 मरीज आक्सीजन पर हैं. मुंबई की रिकवरी रेट 87% हैं.

Maharashtra: महाराष्ट्र में जांच एजेंसियों को ड्रोन हमलों से जुड़ी बातचीत का चला पता, साइबर सिक्योरिटी प्रोजेक्ट से क्या होगा फायदा?

PM Modi Security Breach: जस्टिस इंदू मल्होत्रा की अध्यक्षता में SC ने बनाई कमेटी, कहा- एकतरफा नहीं हो सकती ऐसे मामले की जांच

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News