Covid-19 Update: कोरोना महामारी को लेकर वैक्सीनेशन अभियान तेजी से जारी है. इस बीच बूस्टर खुराक को लेकर भी सरकार गंभीर दिख रही है. बताया जा रहा है कि भारत जल्द ही कोविड -19 वैक्सीन की बूस्टर खुराक देने पर एक नीति दस्तावेज जारी कर सकता है. बूस्टर डोज को लेकर NTAGI ( नेशनल टेक्निकल एडवाइजर ग्रुप ऑन इम्यूनाइजेशन) जल्द एक पॉलिसी तैयार करेगी.

कोविड-19 बूस्टर डोज को लेकर पॉलिसी जल्द

नेशनल टेक्निकल एडवाइजर ग्रुप ऑन इम्यूनाइजेशन ही कोरोना वैक्सीन पर सरकार को सलाह देती है, फिर चाहे वो वैक्सीन की दो डोज के बीच गैप को लेकर हो या किस दिन दी जानी चाहिए इस पर भी ये ग्रुप ही सरकार को राय देती है. बताया जा रहा है कि ये पॉलिसी अगले एक से डेढ़ महीने तैयार की जाएगी. फिलहाल तीसरे वैक्सीन डोज यानी बूस्टर डोज के क्लीनिकल ट्रायल के नतीजों CDSCO यानी सेंट्रल ड्रग स्टैण्डर्ड कंट्रोल आर्गेनाइजेशन का एनालिसिस चल रहा है. इस पर फैसला होने के बाद इस पर कोई पॉलिसी बनाई जाएगी.

अब तक भारत मे 79% वयस्क आबादी को कोविड वैक्सीन की पहली खुराक मिली चुकी है और 38% योग्य आबादी को दूसरी खुराक दी जा चुकी है. सूत्रों के मुताबिक सरकार पहले सबको वैक्सीन की दो डोज लगाना चाहती है और उसके बाद बूस्टर के बारे में कोई फैसला लेगी. बता दें कि देश वैक्सीनेशन को लेकर जागरुकता अभियान तेजी से चलाया जा रहा है. देश में करोना से पीड़ित मरीजों की संख्या में काफी कमी आई है. कोरोना के नए मामले तो कम हुए ही है साथ ही ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ी है.

Nisha Murder Case: रेसलर निशा दहिया मर्डर केस में मुख्य आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार, हरियाणा पुलिस ने घोषित किया था 1 लाख का इनाम

About the Author
Latest entries
UTTAR PRADESHMay 2, 2023चुनाव से पहले पुलिस और BSF का रूट मार्च:मुरादाबाद में SP सिटी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी पुलिस; संवेदनशील पोलिंग सेंटर एरिया में कड़ी चौकसी
UTTAR PRADESHMay 2, 2023हापुड़ में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़:3 तस्कर गिरफ्तार, 27 अवैध तमंचे बरामद, अवैध फैक्ट्री चला रहे थे हिस्ट्रीशीटर बदमाश
UTTAR PRADESHMay 2, 2023सीईओ ने जनसुनवाई में सभी संबंधित विभागों को दिए निर्देश:शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी
BREAKING NEWSMay 2, 2023अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग की रिपोर्ट पर भारत की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- ‘बेहतर होगा कि…’