Covid Lockdown : नोएडा व ग्रेटर नोएडा में फंसे 1184 छात्र-छात्राओं को घर भेजा गया

गौतमबुद्ध नगर। Covid Lockdown के कारण NOIDA व GREATER NOIDA के कॉलेजों एवं यूनिवर्सिटी में फंसे 1184 छात्र-छात्राओं को 51 रोडवेज बसों द्वारा स्क्रीनिंग करने के बाद उनके घर भेजा गया और सभी छात्र-छात्राओं को खाने के पैकेट और पानी की बोतल दी गई। घर पहुँचने के बाद छात्रों को 14 दिन QUARANTINE में रहना होगा।

यह भी पढ़ें: Board Exams कराना नामुमकिन, इंटरनल असेसमेंट बेस पर पास किए जाएं स्टूडेंट्स : Manish Sisodia

देश में COVID-19 CORONAVIRUS के चलते 22 मार्च से लगातार हुए Covid Lockdown के चलते NOIDA-GREATER NOIDA के कई कॉलेजों एवं यूनिवर्सिटियों में UTTAR PRADESH के विभिन्न जिलों के करीब हजारों छात्र-छात्राएं तबसे यही फंस हुए थे। छात्रों द्वारा अधिकारियों से उनके घर वापस भेजने की गुहार को गंभीरता से लिया गया। जिला प्रशासन ने जिले में फंसे दूसरे जिलों के सभी छात्र -छात्राओं से फार्म भरवाने के बाद 1184 छात्र-छात्राओं की लिस्ट तैयार कीऔर फिर फंसे हुए सभी 1184 छात्र-छात्राओं को उनके घर भेज दिया है। शहर में सभी अलग-अलग जगह से फंसे छात्र-छात्राओं को लाकर GREATER NOIDA के INDIA EXPO MART में इकठ्ठा किया गया और वहीं से उन सभी को उनके घर भेज दिया गया।

इन सभी जिलों के फंसे हुए छात्र-छात्राओं को उनके गृह जनपद में भेजा गया :

जिलासंख्याजिलासंख्या
अम्बेडकरनगर31कानपुर44
आगरा16कुशीनगर45
अयोध्या21लखनऊ48
आजमगढ़44महराजगंज20
बलिया35मऊ31
बरेली19मिर्ज़ापुर23
देवरिया37प्रतापगढ़78
गाजीपुर43सिद्धार्थनगर22
गोंडा22सोनभद्र22
गोरखपुर63सुलतानपुर21
जौनपुर34वाराणसी  47
झांसी27 

 

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News