Covid Personal Loan

Covid Personal Loan: कोरोना मरीजों की आर्थिक मदद के लिए एसबीआई ने शुरू किया न्यूनतम ब्याज दर वाला पर्सनल लोन

  • सरकारी बैंकों से कोरोना के इलाज के लिए 25 हजार रुपये से लेकर 5 लाख रुपये तक का Covid Personal Loan दिया जायेगा
  • कोरोना मरीजों को यह लोन सिर्फ 8.5 प्रतिशत पर की सालाना ब्याज दर पर मिलेगा, जिसकी समय सीमा 60 महीने की होगी
  • इस लोन के लिए किसी सिक्योरिटी की आवश्यकता नहीं होगी व लोन में 3 महीनों का मोरेटोरियम भी शामिल है
  • वेतनभोगी, गैरवेतन भोगी और पेंशनर कोविड-19 से इलाज के लिए 25,000 रुपये से लेकर 5 लाख तक का निजी लोन ले सकेंगे

[avatar user=”Isha Yadav” size=”thumbnail” align=”left”]By Isha Yadav[/avatar]

नई दिल्ली। Covid Personal Loan: कोरोना संकट के बीच लोगों की मदद के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने एक खास योजना का ऐलान किया है, जिसका सीधा फायदा कोरोना का इलाज करा रहे लोगों को मिलेगा। बैंक ने कोरोना के मरीजों को इलाज के लिये बेहद सस्ते दरों पर पर्सनल लोन का ऑफर दिया है। इस प्रोडक्ट को कवच पर्सनल लोन का नाम दिया गया है।

कोरोनावायरस संक्रमण के इलाज में आने वाले बड़े खर्च को लेकर सरकारी बैंकों ने एक ख़ास सुविधा शुरू की है। इन बैंकों ने कोरोना मरीजों को 5 लाख रुपए तक का कर्ज देने का फैसला किया है। अब सरकारी बैंकों से कोरोना के इलाज के लिए 5 लाख का Covid Personal Loan दिया जाएगा। खास बात यह होगी कि यह कर्ज बिना किसी सिक्योरिटी के मिलेगा, जिससे लोग अपना या परिवार में कोरोना पीड़िता का इलाज करवा सकें। बैंकों ने यह फैसला ऐसे समय लिया है जब कोरोना वायरस की दूसरी लहर देश में हर आय वर्ग के लोगों पर कहर बनकर टूटी है और तीसरी लहर के कयास लगाए जा रहे हैं।

बैंक ने जानकारी देते हुए कहा है कि वह कोरोना मरीजों को सिर्फ 8.5 प्रतिशत पर पर्सनल लोन ऑफर करेगा। इसके तहत 5 लाख रुपये तक का कर्ज दिया जायेगा। इस लोन (Covid Personal Loan) को ग्राहक 60 महीनों में वापस कर सकता है। इस ब्याज दर पर ये ऑफर सबसे सस्ता पर्सनल लोन (Covid Personal Loan) है। इस लोन को जो भी लेगा उसके साथ उसके परिवार को भी कवर मिलेगा। इस लोन पर किसी तरह की गारंटी नहीं लगेगी। इसमें तीन महीने का मोरेटोरियम भी शामिल है।

यह भी पढ़ें: गुरुग्राम सेंट्रल पार्क के निवासियों ने मोमबत्ती, दिये जलाकर महामारी से जिंदगी खोने वालों को श्रद्धांजलि दी

बैंकों की यह घोषणा तीन नए कर्ज कार्यक्रमों का हिस्सा है, जो वैक्सीन निर्माताओं, अस्पतालों, पैथोलॉजी लैब, ऑक्सीजन के निर्माताओं और आपूर्तिकर्ताओं, वेंटिलेटर, टीका खरीदने वालों और कोविड की दवाओं, लॉजिस्टिक्स फर्मों और इससे पीड़ित व्यक्तियों को नए कर्ज मदद देने के लिए हैं।

इंडियन बैंक एसोसिएशन और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मुताबिक वेतनभोगी, गैरवेतन भोगी और पेंशनर कोविड-19 से इलाज के लिए 25,000 रुपये से लेकर 5 लाख तक का निजी लोन ले सकेंगे। इस कर्ज को 5 साल के अंदर वापस करना होगा। इस कर्ज पर एसबीआई 8.5 प्रतिशत सालाना ब्याज लेगा। हालांकि दूसरे बैंकों ने अभी अपनी ब्याज दर की घोषणा नहीं की है।

About the Author

Isha Yadav
Isha Yadav
ईशा यादव पिछले 6 वर्षों से मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और अपनी जिम्मेदार व जमीनी रिपोर्टिंग के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत न्यूज़ रिपोर्टिंग से की और धीरे-धीरे राजनीतिक तथा सामाजिक विषयों की गंभीर कवरेज में अपनी अलग पहचान बनाई।
समसामयिक घटनाओं की सूक्ष्म समझ, तथ्यों की पड़ताल और स्पष्ट प्रस्तुति उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषताएँ हैं। फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया और संतुलित दृष्टिकोण के साथ खबरों को सामने रखा।
वर्तमान में ईशा यादव My Nation News में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में वे राजनीतिक घटनाक्रम, सामाजिक सरोकारों और विशेष रिपोर्ट्स पर काम करते हुए विश्वसनीय और प्रभावशाली पत्रकारिता को आगे बढ़ा रही हैं।
लगातार सीखने की प्रवृत्ति और जनहित को प्राथमिकता देने के दृष्टिकोण के साथ ईशा यादव मीडिया जगत में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *