Covid Vaccine Precaution Dose First Day: देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी के बीच सोमवार से कोविड रोधी टीके की ‘एहतियाती’ खुराक (Precaution Dose) देने की शुरुआत हो गई. पहले दिन वरिष्ठ नागरिकों और स्वास्थ्यकर्मियों के साथ ही अग्रिम मोर्चे के नौ लाख से अधिक लोगों को बूस्टर डोज दी गई.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Ministry) के मुताबिक, सोमवार शाम सात बजे तक 82 लाख 76 हजार 158 खुराक लगायी गई, जिसके साथ ही देश में अब तक कोविड-रोधी टीके की कुल 152.78 करोड़ खुराक दी जा चुकी है. सोमवार को दी गई डोज में से 15-18 आयुवर्ग के लाभार्थियों को दी गई 21 लाख 49 हजार 200 खुराक शामिल हैं. 60 साल से ज्यादा उम्र के पात्र लाभार्थियों को 2 लाख 54 हजार 868, स्वास्थ्यकर्मियों को 4 लाख 91 हजार 13 जबकि अग्रिम मोर्चे के कर्मियों को 1 लाख 90 हजार 383 एहतियाती खुराक (Covid Precaution Dose) दी गईं.

दिल्ली (Delhi) में 18 हजार से ज्यादा लोगों ने ली एहतियाती खुराक

राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को 6212 स्वास्थ्यकर्मियों समेत कुल 18,795 लोगों को कोविड रोधी टीके की ‘एहतियाती खुराक’ दी गई. दिल्ली में 60 साल की उम्र से अधिक 8040 लोगों और अग्रिम मोर्चे के 4543 कर्मियों को टीके की तीसरी खुराक दी गई. राजधानी में स्वास्थ्य कर्मी, अग्रिम मोर्चे के कर्मी और 60 साल या उससे अधिक उम्र के लगभग तीन लाख लोग, जिन्होंने 9 महीने पहले टीके की दूसरी खुराक ली थी, वो सभी सोमवार से तीसरी खुराक लेने के लिए पात्र हो गए हैं.

टीकाकरण अभियान के गति पकड़ने के बीच केंद्र ने सोमवार को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को स्पष्ट किया कि कोविड टीकाकरण केंद्रों के संचालन के लिए कोई समय सीमा निर्धारित नहीं की गई है. वे मानव संसाधन और बुनियादी ढांचे की उपलब्धता के आधार पर रोजाना रात 10 बजे तक काम कर सकते हैं. राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लिखे पत्र में, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव, मनोहर अगनानी ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को अनुपालन सुनिश्चित करने की सलाह दी. कोविड मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए देश ने 3 जनवरी से 15-18 साल के लोगों को टीके की खुराक देना शुरू किया था.

ये भी पढ़ें-

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव, अपनी सेहत को लेकर दी ये जानकारी

ABP Opinion Poll: UP, पंजाब और उत्तराखंड से लेकर मणिपुर-गोवा तक, कहां कौन बना रहा है सरकार? एक क्लिक में जानें सबकुछ

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया