Covid Vaccination LIVE: देश में वैक्सीनेशन के नए मैराथन का आगाज, MP में पहले दिन 12 लाख बच्चों को टीका लगाने का लक्ष्य

15-18 Age Group Vaccination LIVE: 15 से 18 साल के बच्चों के लिए कोविड के खिलाफ राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान आज से शुरू हो गया है. ये पूरी कवायद बच्चों को कोरोना से बचाने के लिए है. वहीं दूसरी तरफ देश में कोरोना की तीसरी लहर की शुरुआत हो चुकी है.

भारत में पिछले साल 16 जनवरी को राष्ट्रीय कोविड-19 टीकाकरण अभियान की शुरुआत हुई थी. अब तक 90 फीसदी से अधिक नागरिकों को पहली खुराक और 65 फीसदी लोगों को दूसरी खुराक दी गयी है. राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण कार्यक्रम के तहत, तीन नवंबर को ‘हर घर दस्तक’ अभियान लागू किया गया था.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने एक ट्वीट में कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत दुनिया का सबसे सफल और सबसे बड़ा टीकाकरण कार्यक्रम चला रहा है. भारत के कोविड-19 अभियान ने टीकाकरण के लिए कम जनसंख्या वाले कई विकसित पश्चिमी देशों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है."

मंत्रालय ने कहा कि टीकाकरण अभियान में अब तक, देश ने कई मील के पत्थर हासिल किए हैं जिनकी दुनिया में कोई मिसाल नहीं है. इनमें 9  महीने से भी कम समय में 100 करोड़ से अधिक खुराक देना, एक ही दिन में 2.51 करोड़ खुराक देना और कई बार एक दिन में एक करोड़ खुराक देना शामिल हैं. आबादी के लिए पहली खुराक के मामले में, अमेरिका ने अपनी आबादी का केवल 73.2 प्रतिशत, ब्रिटेन ने 75.9 प्रतिशत, फ्रांस ने 78.3 प्रतिशत और स्पेन ने 84.7 प्रतिशत को कवर किया है. भारत पहले ही अपनी 90 प्रतिशत पात्र आबादी को टीके की पहली खुराक दे चुका है.

ये भी पढ़ें-
आज से 15 से 18 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण शुरू, CoWIN पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया क्या होगी? जानिए यहां

15-18 साल के बच्चों का आज से देशभर में वैक्सीनेशन शुरू, अब तक 8 लाख से अधिक का रजिस्ट्रेशन

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News