Maharashtra Coronavirus Omicron Update: महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोविड-19 के 48,270 नए मामले सामने आये जिनमें ओमीक्रोन के 144 मामले शामिल हैं. वहीं 52 और मरीजों की संक्रमण से मौत हो गई. यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने दी. संक्रमण के मामलों में एक दिन पहले की तुलना में 2,073 मामलों की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. राज्य में कोविड-19 संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 74,20,027 जबकि मृतक संख्या बढ़कर 1,42,023 हो गई.

विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में 42,391 और मरीजों को संक्रमण मुक्त होने के बाद छुट्टी दे दी गई जिससे अभी तक ठीक हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 70,09,823 हो गई. वर्तमान में 23,87,593 व्यक्ति घर पर पृथक-वास में हैं जबकि 3,357 लोग क्वारंटाइन में हैं.

Indian Railways New Rules: ट्रेन में सफर करने वाले जरूर पढ़ लें नए नियम, रात में ऐसा करने पर होगी सजा

पुणे शहर में शुक्रवार को 8,464 नये मामले सामने आए जबकि मुंबई में 5,008 नए मामले सामने आए. राज्य में ओमीक्रोन के 144 नए रोगियों में से पुणे नगर निगम (पीएमसी) में 124 मामले सामने आये.

Covid 19 Updates: दिल्ली और मुंबई में कल के मुकाबले कोरोना मामलों में कमी, पाबंदियों में दी गई ढील

राज्य में ओमीक्रोन मामलों की कुल संख्या बढ़कर 2,343 हो गई है, जिनमें से 1,171 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं. पिछले 24 घंटे के दौरान मुंबई सर्कल में 27, नासिक में सात, पुणे में छह, अकोला में पांच मरीजों की मौत हुईं. राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 2,64,388 है.

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया