Cruise Drugs Party: मुंबई में एक क्रूज पर रविवार की देर रात ड्रग्स पार्टी के दौरान छापेमारी के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन समेत आठ लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. क्रूज पार्टी से कई तरह के नशीले पदार्थ जब्त किए गए हैं. एनसीबी चीफ एस.एन प्रधान ने कहा कि मुंबई में क्रूज पर पार्टी और वहां से बरामद हुए ड्रग्स के संबंध में आठ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. सूचना के आधार पर आगे और भी छापेमारी की जाएगी.

उन्होंने कहा कि जिन आठ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, वो हैं- आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट, मुनमुन धमेचा, नुपूर सारिका, इस्मित सिंह, मोहक जसवाल, विक्रांत छोकर, गोमित चोपड़ा. एस.एन. प्रधान ने कहा कि हम इस बात की जानकारी जुटा रहे हैं और एक्शन ले रहे हैं कि ड्रग्स जैसे चरस और एमडीएम पार्टी के लिए कहां से लाया गया था. एनसीबी चीफ ने कहा कि हम निष्पक्ष तरीके से काम कर रहे हैं इस प्रक्रिया में कुछ बॉलीवुड कनेक्शन या फिर कुछ अमीर लोगों से हो सकते हैं. लेकिन, हमें कानून के दायरे में रहकर अपना काम करना होगा.

Eight people have been detained for questioning (in connection with the seizure of drugs from a party at a cruise off Mumbai coast). On the basis of the information that we would receive from them, further raids will be conducted: NCB chief SN Pradhan to ANI pic.twitter.com/wnnCgrMhVK
— ANI (@ANI) October 3, 2021

उन्होंने आगे कहा कि मुंबई में अपना काम जारी रखना होगा. अगर आप आंकड़ों को देखेंगे तो पिछले सिर्फ एक साल के दौरान करीब 300 से ज्यादा छापेमारी की गई है. यह आगे भी जारी रहेगी, चाहे इसमें विदेशी नागरिक शामिल हों, फिल्म जगत के लोग हों या फिर अमीर लोग शामिल हों. एनसीबी चीफ ने कहा कि यह दो सप्ताह तक चली एक कड़ी जांच का परिणाम है. उन्होंने कहा कि हमने विशिष्ट खुफिया सूचनाओं पर कार्रवाई की, जिसमें कुछ बॉलीवुड लिंक्स की संलिप्तता सामने आई है.

ये भी पढ़ें:

Cruise Party Update: NCB सूत्रों ने कहा- अभिनेता के बेटे के लेंस के डिब्बे से बरामद हुई ड्रग्स

Cruise Drugs Party: इंस्टाग्राम के जरिए पार्टी का न्यौता, 5 लाख तक एंट्री फीस और कॉलर में ड्रग्स, अब तक इस केस में क्या-क्या हुआ?

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया
WORLDMarch 1, 2026Pakistan Afghanistan border clash: पाकिस्तान–अफगानिस्तान सीमा पर फिर भड़की झड़प, ड्रोन हमलों का दावा; TTP ने हमले की जिम्मेदारी ली