दिल्ली में रविवार को कांग्रेस कार्य समिति की बैठक हुई. इस बैठक के बाद कांग्रेस पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पार्टी को सोनिया गांधी के नेतृत्व पर पूरा भरोसा. कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने बैठक के बाद कांग्रेस की ओर से बयान देते हुए कहा कि पार्टी का यह मानना है कि खराब रणनीति की वजह से हम चार राज्यों में बीजेपी के कुशासन को उजागर नहीं कर पाए. वहीं पंजाब में करारी हार पर सुरजेवाला ने कहा कि आखिर में हुए नेतृत्व परिवर्तन की वजह से हम सत्ता विरोधी लहर को कम नहीं कर पाए.

कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में हुए विधानसभा चुनावों में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई. आज कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में पांच राज्यों में मिली हार पर पार्टी नेताओं ने मंथन किया. साथ ही नेतृत्व परिवर्तन को लेकर भी चर्चा हुई. सुरजेवाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कांग्रेस को सोनिया गांधी के नेतृत्व पर पूरा भरोसा है.

चुनावी हार पर गहनता से विचार विमर्श और मंथन करने के लिए कांग्रेस जयपुर में चिंतन शिविर का आयोजन करेगी. सूत्रों के मुताबिक अप्रैल के पहले हफ़्ते में राजस्थान के जयपुर में चिंतन शिविर का आयोजन किया जा सकता है.

’मुझसे गवाह नहीं, गुनहगार के जैसे पूछे गए सवाल’, ट्रांसफर पोस्टिंग केस में 2 घंटे की पूछताछ पर बोले फडणवीस

Russia-Ukraine War: यूक्रेन संकट को लेकर भारत की सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा, PM Modi ने की उच्च स्तरीय बैठक

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया