DA Hike: केंद्र सरकार के बाद अब राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने भी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता बढ़ाने का एलान किया है. सीएम ने ट्वीट कर कहा, ”केंद्र सरकार के कर्मचारियों के अनुरूप ही राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते तथा पेंशनर्स को देय महंगाई राहत की दर में तीन प्रतिशत बढ़ोतरी को मंजूरी दी है.”

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब राज्य कर्मचारियों एवं पेंशनर्स को 1 जनवरी 2022 से 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत दर देय होगी.

केंद्र सरकार के कर्मचारियों के अनुरूप ही राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते तथा पेंशनर्स को देय महंगाई राहत की दर में तीन प्रतिशत बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। अब राज्य कर्मचारियों एवं पेंशनर्स को 1 जनवरी 2022 से 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत दर देय होगी।
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) March 30, 2022

केंद्र ने बढ़ाया डीए
इससे पहले केंद्रीय कैबिनेट ने कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) 3 प्रतिशत बढ़ाकर 34 प्रतिशत करने का फैसला लिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक के बाद जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों को महंगाई भत्ता और पेंशनभोगियों को महंगाई राहत की अतिरिक्त किस्त एक जनवरी, 2022 से जारी करने को मंजूरी दे दी है. इसके तहत मूल वेतन/पेंशन के 31 प्रतिशत की मौजूदा दर में तीन प्रतिशत की वृद्धि की गयी है, ताकि मूल्यवृद्धि की भरपाई की जा सके.’’ विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह वृद्धि सातवें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर स्वीकृत फॉर्मूले के अनुरूप है.

महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में वृद्धि से सरकारी खजाने पर 9,554.50 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा. विज्ञप्ति के अनुसार, इससे 47.68 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 68.62 लाख पेंशनभोगियों को लाभ होगा. इससे पहले, पिछले साल अक्टूबर में मंत्रिमंडल ने एक जुलाई, 2021 से महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में तीन प्रतिशत की वृद्धि की थी.

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, सेना को मिलेंगे 15 लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर, जानें कितनी है कीमत?

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया