DDCA Election: रोहन जेटली ने दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ (DDCA) के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता विकास सिंह को बड़े अंतर से पीछे छोड़ दिया है, जबकि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत साहिब सिंह वर्मा के सबसे छोटे बेटे और प्रथम श्रेणी क्रिकेटर रहे सिद्धार्थ वर्मा इसके नये सचिव निर्वाचित होने की राह पर हैं.

गौतम गंभीर के मामा होंगे नए कोषाध्यक्ष

सिद्धार्थ ने सचिव पद के लिए विनोद तिहारा को पछाड़कर उलटफेर किया. गौतम गंभीर के मामा पवन गुलाटी डीडीसीए के नए कोषाध्यक्ष होंगे. मतों की गणना गुरूवार-शुक्रवार की दरमयानी रात के बाद पूरी हो जाएगी लेकिन इन सभी ने निर्णायक बढ़त हासिल कर ली है.

सिद्धार्थ ने तिहारा को पछाड़कर किया बड़ा उलटफेर

खबर लिखे जाने के समय जेटली के पक्ष में 1000 से ज्यादा मतों की गिनती हुई थी. चुनाव में इस पद के लिए कुल 2524 मत पड़े थे. सिद्धार्थ ने प्रथम श्रेणी में दिल्ली और रेलवे की टीमों का प्रतिनिधित्व किया है. वह भारतीय जनता पार्टी के सांसद प्रवेश वर्मा के छोटे भाई हैं. उन्होंने दागी उम्मीदवार तिहारा को पछाड़कर बड़ा उलटफेर किया.

शशि खन्ना उपाध्यक्ष पद पर आगे

बीसीसीआई के पूर्व उपाध्यक्ष स्नेह बंसल के छोटे भाई और एक और दागी उम्मीदवार राकेश बंसल सचिव पद के चुनाव में तीसरे स्थान पर रहे हैं. बीसीसीआई के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष सीके खन्ना की पत्नी शशि खन्ना भी उपाध्यक्ष पद पर बने रहने की राह पर थीं. यह दूसरी बार था जब सिंह को अध्यक्ष पद के लिए अपमानजनक हार का सामना करना पड़ा. पिछली बार सिंह वरिष्ठ पत्रकार रजत शर्मा से हार गए थे.

इसे भी पढ़ेंः
Aryan Khan Drugs Case: आर्यन खान केस में हैकर का दावा- मुझे पूजा डडलानी समेत कई लोगों के कॉल रिकॉर्ड निकालने के लिए संपर्क किया गया

Aryan Khan Bail: 25 दिन तक जेल में रहे आर्यन खान, जानें- कब और कैसे शुरू हुआ Cruise Drugs Case

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया