दिल्ली पुलिस ने एयर एम्बुलेंस के नाम पर ठगी करने वाले एक जालसाज को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम नवदीप सिंह है. पुलिस को इसकी महिला मित्र प्रभदीप कौर की तलाश है, जो इसके अपराध में बराबर की हिस्सेदार है. पुलिस का दावा है कि आरोपी नवदीप सिंह पिछले 4-5 सालों में 15 से 20 लोगों को एयर एम्बुलेंस के नाम पर 25 से 30 लाख रुपये ठग चुका है. आरोपी नवदीप को शाहदरा जिले के साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

क्या है मामला

ईस्टर्न रेंज की जॉइंट कमिश्नर पुलिस छाया शर्मा ने बताया कि विश्वास नगर, शाहदरा निवासी मनु अरोड़ा ने 5 फरवरी को शिकायत की कि उसने गुवाहाटी से हैदराबाद के लिए एयर एम्बुलेंस बुक की थी. ये बुकिंग "http://plenumair.in" वेबसाइट के माध्यम से की थी और इसके लिए 4 लाख 24 हजार 500 रुपये दिए थे. लेकिन पैसा मिलने के बाद आरोपियों ने कहा कि फ्लाइट रद्द हो गयी है. इसके बाद पैसे भी नहीं लौटाए. फोन पिक करना भी बन्द कर दिया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू की.

जांच के बाद हुई गिरफ्तारी

जांच में पता चला कि पैसा यस बैंक के खाते में ट्रांसफर किया गया था. बैंक एकाउंट प्रभ चार्टर सर्विसेज लिमिटेड के नाम पर है. ये कंपनी प्रदीप सिंह (नवदीप के पिता) और जगरूप कौर (प्रभदीप की माँ) के नाम पर रजिस्टर्ड पाई गई. पुलिस ने जांच के बाद यह पता लगा लिया कि यह दोनों दिल्ली के तिलक नगर इलाके में रहते हैं और वहीं से यह सारा गोरखधंधा चला रहे हैं.

जिसके बाद पुलिस ने नवदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान नवदीप ने खुलासा किया कि उसने और प्रभदीप ने जानबूझकर अपने माता पिता को इस कंपनी का डायरेक्टर बनाया ताकि ये दोनों ही कानूनी अड़चन से दूर रह सके.

इन्होंने अब तक 10 से 15 लोगों को एम्बुलेंस के नाम पर ठगा है. पुलिस अब नवदीप के माध्यम से इसकी गर्लफ्रेंड प्रभदीप का पता लगाने में जुट गई है. इसके पास से दो मोबाइल फोन और दो एटीएम कार्ड भी बरामद किए गए हैं.

दिल्ली का रोजगार बजट: ‘अगले पांच साल में मिलेंगी 20 लाख नई नौकरियां’, जानें सिसोदिया की बड़ी घोषणाएं

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया