COVID 19 Cases In Delhi: दिल्ली और मुंबई में कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है. हालांकि कल के मुकाबले आज दोनों ही शहरों में कम केस आए हैं. शाम के करीब साढ़े छह बजे दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 24,383 नए मामले सामने आए हैं. 26,236 रिकवरी हुई है और कोरोना से 34 लोगों की मौत हुई. इस समय शहर में 92,273 एक्टिव मरीज हैं. विभाग ने बताया कि शहर में संक्रमण दर 30.64 फीसदी है.

दिल्ली में गुरुवार को 28 हजार 867 केस की पुष्टि हुई थी, जो महामारी की शुरुआत के बाद से एक दिन में सबसे अधिक वृद्धि है. वहीं, 31 मरीजों की मौत हो गई थी जबकि संक्रमण दर 29.21 प्रतिशत थी.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है क्योंकि अस्पतालों में मरीजों की भर्ती एवं मौत की दर बेहद कम है. उन्होंने लोगों से जिम्मेदारी भरा रवैया अपनाने का आह्वान किया.

उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना वायरस के मामलों में तीव्र वृद्धि के मद्देनजर लगायी गयी पाबंदियां जरूरत पड़ने पर ही और सख्त की जाएंगी , ‘‘लेकिन यदि कोरोना के मामलों में कमी आती है तो हम पाबंदियों में ढील देंगे.’’

वहीं दिल्ली में कोरोना से हुई मौत पर स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 की मौजूदा लहर में जान गंवाने वाले 75 प्रतिशत मरीज ऐसे थे, जिन्होंने टीके नहीं लगवाए थे. मंत्री ने यह भी बताया था कि शहर में आज 25 हजार से कम नए मामले सामने आ सकते हैं.

जैन ने बताया कि अस्पतालों में संक्रमितों के लिए आरक्षित 13000 से अधिक बिस्तर (बेड) खाली हैं. उन्होंने कहा, ‘‘ मरीजों के अस्पताल में भर्ती होने की संख्या स्थिर है और रोजाना भर्ती कराए जाने वाले मरीजों की संख्या में कमी आई है. यह एक बड़ी राहत की बात है.’’

दिल्ली में पिछले कुछ दिनों में आए नए मामले

तारीख

नए मामले

मौत

13 जनवरी

28867

31

12 जनवरी

27561

40

11 जनवरी

21259

23

10 जनवरी

19166

17

09 जनवरी

22751

17

08 जनवरी

20181

7

07 जनवरी

17335

9

06 जनवरी

15097

6

05 जनवरी

10665

8

मुंबई में भी गुरुवार के मुकाबले कम केस आए हैं. बीएमसी के मुताबिक, 24 घंटे में शहर में 11 हजार 317 केस आए हैं और 9 मरीजों की मौत हुई है. इस समय 84352 मरीजों का इलाज चल रहा है.

मुंबई में पिछले कुछ दिनों में आए नए मामले

तारीख

नए मामले

मौत

13 जनवरी

13702

6

12 जनवरी

16420

7

11 जनवरी

11647

2

10 जनवरी

13648

5

09 जनवरी

19474

7

08 जनवरी

20318

5

07 जनवरी

20971

6

06 जनवरी

20181

4

05 जनवरी

15166

3

अस्पताल में भर्ती कोविड पॉजिटिव डॉक्टर ही कर रहे कोरोना संक्रमितों का इलाज, कहानी जानकर खुद सेल्यूट करेंगे आप

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया