देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में आज कोरोना (Corona) के मामलों में कमी देखने को मिली है. दिल्ली में आज कोरोना (Coronavirus) के 24,383 नए मामले सामने आए हैं जबकि गुरुवार को कोरोना (Covid) के 28,867 मामले आये थे. नए मामले सामने आने के बाद अब एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 92,273 तक पंहुच गयी है. ऐसे में आज कोरोना मरीजों (Corona Patients) की संख्या में तो कमी देखने को मिली है लेकिन संक्रमण दर (Infection Rate) में आज भी बढ़ोत्तरी हुई है. आज संक्रमण दर बढ़कर 30.64 प्रतिशत हो गयी है. वहीं दिल्ली में कोरोना से हुई मौत के आंकड़ों पर नज़र डालें तो पिछले 24 घंटे में 34 लोगों की मौत हुई है. पिछले पांच दिनों के आंकड़ों पर गौर करें तो मरने वालों की संख्या 145 पर पहुंच गई है.
दिल्ली सरकार की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक़ होम आइसोलेशन में इस वक्त 64,821 मरीज़ हैं. जबकि पिछले 24 घंटे में 26,236 मरीज़ डिस्चार्ज हुए हैं. इस बीच पिछले 24 घंटे में 79,578 टेस्ट कराये गये जिनमें से 64,183 आरटीपीसीआर जबकि एंटीजन टेस्टों की संख्या 15,395 रही.
दिल्ली में कोरोना के नए मामले आने के बाद कैंटोनमेंट जोन की संख्या बढ़कर अब 27531 हो गई है. दिल्ली के अस्पतालों में भर्ती मरीज़ों की संख्या पर नज़र डालें तो दिल्ली में मौजूदा वक्त 2529 कोरोना मरीज़ अस्पतालों में भर्ती हैं, जिनमें 671 मरीज़ आईसीयू बेड पर हैं वहीं 815 मरीज़ ऐसे है जो ऑक्सीजन बेड या वेंटिलेटर पर भर्ती हैं.
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने आज जानकरी देते हुये कहा कि दिल्ली में कोरोना से मरने वालों में 70 प्रतिशत से ज़्यादा ऐसे लोग हैं जिन्हें अब तक वैक्सीन नहीं लगी थी. सत्येन्द्र जैन ने कहा, ”काफ़ी बड़ी संख्या में ऐसे लोगों की मौत हुयी है जिन्हें वैक्सीन नहीं लगी थी लेकिन ज़्यादातर मामले फिर भी ऐसे है जो कोमोर्बिड वाले थे यानि गंभीर बीमारी से ग्रस्त थे.”
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने आज जानकरी देते हुए कहा कि दिल्ली में कोरोना से मरने वालों में 70 प्रतिशत से ज़्यादा ऐसे लोग हैं जिन्हें अब तक वैक्सीन नहीं लगी थी. सत्येन्द्र जैन ने कहा कि ये बात सच है कि काफ़ी बड़ी संख्या में ऐसे लोगों की मौत हुयी है जिन्हें वैक्सीन नही लगी थी लेकिन ज़्यादातर मामले फिर भी ऐसे है जो कोमोर्बिड वाले थे यानि गंभीर बीमारी से ग्रस्त थे.”
जब वैक्सीनेश को लेकर सत्येन्द्र जैन से पूछा गया कि क्या इसे ध्यान में रखते हुए दिल्ली में वैक्सीन लगवाना ज़रूरी करेंगे? इस सवाल पर सत्येन्द्र जैन ने कहा कि अब तक वैक्सीन की पहली डोज 100 प्रतिशत लोगों को लग चुकी है और दूसरी डोज के लिए इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में आप किसी को मजबूर नहीं कर सकते कि अगर उनकी 3 महीने की वेटिंग है किसी की 1 महीने की वेटिंग है तो जिसका भी टाइम पूरा हो रहा है लोग लगवा रहे है. बहुत तेज़ी से लोग लगवा रहे है वैक्सीन. मुझे लगता है अगले आने वाले 2 से ढाई महीनों में दिल्ली में वैक्सीनेशन पूरी हो जाएगी.”
सत्येन्द्र जैन ने जानकारी देते हुये कहा कि कल ऑल टाइम हाई केस सामने आये थे, पॉज़िटिविटी रेट भी क़रीब 30 प्रतिशत के आसपास थी, सत्येन्द्र जैन ने कहा कि अब जब ऑल टाइम हाई केस आ चुके है तो ये मान के चल रहे हैं कि अब केस कम आने चाहिये. आज केस कल के मुक़ाबले कम हैं.
’Maharashtra में नहीं है वैक्सीन की कमी’, स्वास्थ्य मंत्रालय ने टीके की कमी के दावों को बताया गलत
About the Author
Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया